निस्संतान शिविर में 56 से ज्यादा दम्पतियों ने लिया परामर्श

BY — July 25, 2017

उदयपुर। मातृत्व का अहसास स्त्री के लिए सबसे सुखद अहसास है और इसके लिए पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पीटल के द्वारा निसंतान दम्पत्तियों के लिए मंगलवार को मुंबई से आए ख्यातनाम डा. परीक्षित टांक की मौजूदगी में निसंतानता शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में आसपास के क्षेत्रों के अलावा अन्य जिलों से भी दंपत्तियों ने मुंबई से आए डाक्टरों से राय ली। शिविर में कुल 56 से भी अधिक शिविरार्थियों ने लाभ उठाया। आईवीएफ स्पेशलिस्ट डॉ. परीक्षित टांक, डॉ. राजरानी शर्मा, डॉ.प्रदीप बंदवाल एवं डॉ. मनीषा वाजपेयी ने निसंतान दंपत्तियों को परामर्श दिया। शिविर में कई ऐसे दंपती भी आए जो पहले कई बार असफल रहे थे उनको अनुभवी डाक्टरों की सलाह से एक नई आशा की किरण दिखाई दी। डॉ. मनीषा वाजपेयी ने बताया कि पेसिफिक आईवीएफ सेंटर में सबसे कम खर्च एवं बेहतरीन संसाधनों से युक्त आपरेशन थियेटर, आईवीएफ लैब एवं अनुभवी डाक्टरों की टीम मरीजों के बेहतरीन इलाज के लिए हमेशा तैयार रहती है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *