Header Banner

अग्रवाल ने किया सेवा भारती के वार्षिक फोल्डर का विमोचन

BY — August 1, 2017

उदयपुर। पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पीटल के चैयरमैन राहुल अग्रवाल ने आज सेवा भारती चिकित्सालय के बार्षिक फोल्डर का विमोचन किया। अग्रवाल ने 8 बर्षो से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, सामाजिक चेतना एवं संस्कार व स्वावलम्बन के लिए सेवा भारती चिकित्सालय द्वारा संचालित सेवा प्रकल्पों की सराहना की।

इस दौरान सेवा भारती चिकित्सालय के प्रबन्ध निदेषक यषवन्त पालीवाल ने बताया कि इस फोल्डर में सेवा भारती द्वारा किए गए जनहित के कार्यो के साथ साथ आगामी समय में किए जाने वाले सामाजिक सरोकार के कार्यो के बारे में जानकारी दी गई है। इस अवसर पर मेडीकल डायरेक्टर डॉ.वल्लभ पारीख,षंकर सुखवाल एवं अंकित अग्रवाल मौजूद रहें।
गौरतलब है कि सेवा भारती चिकित्सालय के सामाजिक दायित्वों के निर्भहन में पेसिफिक हॉस्पीटल समय समय पर अपनी भागीदारी निभाता है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply