Header Banner

शहर में फिल्माया गया वीडियो एलबम गीत इबादत लॉन्च

BY — August 4, 2017

एक साथ 7 लाख व्युअर्स ने देखा वीडियो

उदयपुर। उदयपुर में फिल्मसिटी खोलने का स्वप्न लिये शहर के उभरते कलाकारों को साथ ले कर खुद की स्क्रिप्ट एवं अभिनय करते हुए उभरते युवा कलाकार एवं निर्माता मुकेश माधवानी द्वारा तैयार किये गये वीडियो एलबम इबादत को आज दुनिया के सबसे बड़े चैनल यूट्यूब पर विश्व स्तरीय कंपनी यूनिसिस द्वारा लेकसिटी मॉल स्थित हरी विला में लॉन्च किया गया।

इस अवसर पर एम स्क्वायर प्रोडक्शन एण्ड इवेन्ट के संस्थापक मुकेश माधवानी ने आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि शहर में हर प्रकार का टेलेन्ट एवं फिल्मनिर्माण की हर सुविधा मौजूद है, जिनकी एक फिल्म निर्माण में जरूरत होती है। इस एलबम में स्वयं के अभिनय के पीछे का उद्देश्य के बारंे में बताया कि वे अभिनय कर शहर के युवा एवं उभरते कलाकारों को प्रोत्साहित करना चाहते है।
एलबम के निर्देशक कुणाल चुघ ने बताया कि इस वीडियों एलबम की शूटिंग शहर के रमणीय स्थलों के अलावा गणगौर घाट एवं बडी तालाब पर कर शहर की खूबसूरती को बहुत ही सुन्दरता के साथ दर्शाने का प्रयास किया है। इस एलबम के जरिये शहर की उभरती प्रतिभाओं को एक मंच भी दिलाने का भी प्रयास किया गया है ताकि आने वाले समय में वे बालीवुड में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें। यह शहर का पहला ऐसा एलबम है जिसे यू ट्यूब के चैनल यूनिसिस के 7 लाख से अधिक व्यूअर्स ने एक साथ देखा।
उन्होेंने बताया कि माधवानी पिछले 12 वर्षो से राजस्थान लाईन प्रोड्यूसर रहते हुए शहर में अनेक फिल्मों की शूटिंग करा कर देश-विदेश में शहर का नाम रोशन किया है। इबादत के प्रीमियर के दौरान एलबम की पूरी टीम एवं शहर के गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
मुकेश माधवानी ने बताया कि यूनिसिस कम्पनी के जरिये इस एलबम को रिलीज करने के पीछे इस कम्पनी का मुख्य रूप से अनुभव है क्योंकि कंपनी ने अब तक यशराज फिल्मों के साथ मिलकर वाईआरएफ संगीत के डिजिटल वितरण के लिए बहुत काम किया है। इस कंपनी ने अब तक अनेक स्टारों सुखविंदर सिंह, अरिजित सिंह, रापारिया बालाम, कुणाल वर्मा इत्यादि के गाने लॉन्च किये। लॉन्च होने के बाद विभिन्न एप्स और साइट्स जैसे सावन, वाइन्क्स, गाना डॉट्स, मैं ट्यून्स आदि पर उपलब्ध है। जनता इसे रिंग टोन, कॉलर ट्यूएन भी बना सकते है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply