Header Banner

दो घरों में घुसे बंदर

BY — September 13, 2017

उदयपुर। भूपालपूरा में एक घर में कमरे में बंदर घुसकर बैठ गया। घर वाले घबराहट से बाहर आये और बंदर कमरे से निकलने का नाम ही नही ले रहा था तब उन्होंने रेस्क्यू सोसायटी के पदमसिंह राठौड़ को सूचना दी।

सूचना मिलते ही वे गजेंद्रसिंह, गुंजन, विक्रम सालवी, मयंक, अरविंद के साथ मौके पर पहुंचे और बंदर को पकड़ लिया इतने में एक और घर मे बंदर के होने की सूचना पार्षद ने दी। उनके घर से भी बंदर को पकड़ कर उसका इलाज करके दोनो बंदरो को जंगल मे छोड़ दिया वही बारिश और उमस से सांपों के निकलने का सिलसिला जारी रहा। गोवर्धन विलास में मोटर साईकल में सांप घुस गया। दिन भर में शहर में कई जगहों पर सांप निकलने की घटनाएं हुई सभी साँपो को पकड़ कर जंगल मे छोड़ दिया गया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply