Header Banner

शिक्षक सम्मान समारोह में 23 शिक्षक सम्मानित

BY — September 14, 2017

उदयपुर। रोटरी क्लब पन्ना द्वारा आज सौ फीट रोड़ स्थित अशोक पैलेस में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें शिक्षा के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े 23 शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

क्लब अध्यक्ष राकेश सेन बताया कि समारोह के विशिष्ठ अतिथि विद्याभवन सोसायटी के रियाज तहसीन, विशिष्टर अतिथि सहायक प्रांतपाल कविता मोदी, जीएसआर मधु सरीन थे। संयोजक कमल गौड़ थे। संचालन तारिका धाबाई एवं भावना ने किया। प्रारम्भ में मुकेश वैष्णव ने ईश वंदना प्रस्तुत की।
समारोह में सभी सम्मानित शिक्षकों को उपरना ओढ़ाकर, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। सचिव शैलेन्द्र गुर्जर, भानूप्रतापसिंह धाबाई, तारिका भानूप्रतापसिंह धाबाई, शुभांगी वरंगावकर, ज्योति गुर्जर, कुणाल यादव, नीरज बोलिया, आशीष पोरवाल, मेघना गौड़, ज्योति बोलिया, राजेन्द्र कुमावत, राजेश शर्मा सहित अनेक सदस्य एंव अतिथि मौजूद थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply