आचार्य शिवमुनि का अगले वर्ष चातुर्मास उदयपुर में

BY — September 18, 2017

उदयपुर। श्रमणसंघीय आचार्य डॉ. शिवमुनि महाराज का वर्ष 2018 के चातुर्मास की घोषणा उदयपुर के लिये कर दी गई है।

चातुर्मास आयोजन समिति संयोजक वीरेन्द्र डांगी ने बताया कि उदयपुर के विभिन्न बसों, रेल एवं विभिन्न चार पहिया वाहनों से इन्दौर में चातुर्मास कर रहे आचार्य डॉ. शिवमुनि से उदयपुर में चातुर्मास की घोषणा कराने हेतु विनती करने के लिये 400 से अधिक समाजजन कल इन्दौर पंहुचे थे। आचार्यश्री के समक्ष की गई पुरजोर विनती का परिणाम यह हुआ कि आचार्यश्री ने अगला चातुर्मास की घोषणा उदयपुर के लिये कर दी।
वर्द्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ के महामंत्री हिम्मतसिंह गलुण्डिया ने बताया कि इस घोषणा से उदयपुर संभाग सहित सम्पूर्ण श्रमण संघ में हर्ष की लहर छा गई। इस घोषणा के पश्चात शीघ्र ही युद्धस्तर पर तैयारियां प्रारम्भ कर दी जाएगी।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *