Header Banner

केबीसी में प्रश्न का उत्तर दे कर देवेन्द्र ने जीती डेटसन की कार

BY — October 2, 2017

उदयपुर। सोनी टीवी पर प्रसारित हो रहे कौन बनेगा करोड़पति में गत 11 सितम्बर को घर बैठो खेलो प्रतियोगिता के तहत होस्ट अमिताभ बच्चन द्वारा पूछे गये एक प्रश्न के जवाब में नाथद्वारा के देवेन्द्र कुमार जांगिड़ ने डेटसन रेडी गो कार जीती। जिसकी डिलीवरी आज मादड़ी औद्योगिक क्षेत्र स्थित निधि कमल निसान के शोरूम पर आयोजित एक समारोह में महाप्रबन्धक हेमेन्द्र सिंह ने दी।

हेमेन्द्र सिंह ने बताया कि देवेन्द्रकुमार को शोरूम पर बुलाकर कार की चाबी सौंपी। उन्होंने बताया कि कम्पनी ने आज ही अपनी नयी गाड़ी डेटसन रेडी गो 1 लीटर पेट्रोल वर्जन में लॉन्च की। अनेक नये फीचर्स के साथ कम्पनी ने 1 लीटर में यह गाड़ी बाजार में उतारी है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply