Header Banner

अमिताभ के 75 वें जन्मदिन पर कटा 75 फीट का केक

BY — October 11, 2017

अमिताभ के गेटअप में आये प्रशंसकों को किया पुरूस्कृत उमड़े

उदयपुर। अशोका बेकरी एवं एम स्क्वायर प्रोडक्शन एण्ड इवेंट के संयुक्त तत्वावधान में अमिताभ बच्चन के 75 वें जन्मदिवस पर आज शाम शक्तिनगर कॉर्नर स्थित अशोका बेकरी पर 75 फीट लम्बा का ड्रायफू्रट का लाइव केक बनाकर उसे काटा गया। यह शहर का अब तक का सबसे लम्बा केक था।

एम स्क्वायर के मुकेश माधवानी ने बताया कि इस अवसर पर अमिताभ के गेटअप में आने वाले प्रंशसकों को एम स्क्वायर की ओर से पुरूस्कृत किया गया। मुंबई के स्थित अमिताभ बच्चन के निवास पर केक भेज कर उन्हें शुभकामनाएं देकर उनके दीर्घायु जीवन की कामना की जाएगी। केक में ड्रायफ्रूट का बहुत इस्तेमाल किया गया। अशेाका बेकरी के बाहर जनता उमउ़ पड़ी। सभी ने अमिताभ बच्चन के दीर्घायु जीवन की कामना की। इस अवसर पर शक्तिनगर कार्नर स्थित अशोका बेकरी की आन्तरिक सजावट की गई। बेकरी पर उपलब्ध फास्ट फूड एवं अन्य खाद्य पदार्थो के नाम सिर्फ आज दिन के लिये अमिताभ की फिल्मों के नाम पर पाइनेपल पेस्ट्री का नाम शोले, शाही बर्गर का नाम दीवार रखे गये जिन्हें जनता ने काफी पसन्द किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply