Header Banner

फेयर पेन्सिल एप पर पाएं घर ही निःशुल्क डिजाइन

BY — October 11, 2017

उदयपुर। फेयर पेन्सिल ऐसा मोबाईल एप्लीकेशन है जो अपने आधुनिक विचारों के साथ आधुनिक वास्तुकला और डिजाइन की जरूरतों को पूरा करता है। आज बोहरागणेश जी के चरणों में इस एप्लीकशन को लान्च किया गया।

एप्लीकेशन निर्माता यतीश जैन ने बताया कि इस एप्लीकेशन को एन्ड्रोईड एवं एप्पल मोबाईल पर डाउनलोड करने के बाद आप उस पर अपने भूखण्ड की साईज डालने पर एप्लीकेशन वास्त के अनुरूप एक 10 पेज की एक रिपोर्ट दे देगा।
जैन ने बताया कि इस एप से वास्तुकला और डिजाइन क्षेत्रों में आधुनिक चुनौतियों को हल करने में आसानी रहेगी और साथ ही विभिन्न प्रकार की डिजाइन को आसानी से बनाने में मदद मिलेगी। इस एप में डिजाइन ब्लॉग, वास्तु ब्लॉग और प्रोजेक्ट शोकेस वास्तुकला और डिजाइन के लिए सभी प्रकार के विकल्प उपलब्ध है।
एप में वास्तु ब्लॉग में वास्तु से संबंधित सभी दिशा निर्देश दिए गए है। जो घर आफिस आदि बनाने में अतिआवश्यक होते है। प्रोजेक्ट शोकेस में सभी आर्किटेक्ट अपने बनाये प्रोजेक्ट्स का विवरण यहा उपलब्ध करवा सकते है। इसके अलावा यंहा पर राष्ट्रीय-अन्तर्राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त आर्किटेक्ट के अनुभव भी शेयर होगे ताकि इस क्षेत्र में अपना लक्ष्य बनाने वाले छात्रों को आगे बढ़ने में काफी मदद मिलेगी।
यतीश ने बताया कि एप में एक ऐसा कैलकुलेटर दिया गया है जिसमें प्लाट की साइज डालने पर प्लॉट की आवश्यकताओं को निर्धारित करने के साथ-साथ आधुनिक घरों के लिए विभिन्न डिजाइन बनाने में मदद करेगा। अगल एक माह में इसका हिन्दी वर्जन भी लान्च किया जाएगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply