Header Banner

पेसिफिक विश्वविद्यालय में बास्केटबॉल प्रतियोगिता

BY — November 2, 2017

उदयपुर। फैकल्टी ऑफ़ इंजीनियरिंग के तत्वावधान में इन्टर कॉलेज बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन 1 नवम्बर 2017 को पेसिफिक विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार शरद कोठारी, फैकल्टी ऑफ़ इंजीनियरिंग के निदेशक पीयूष जवेरिया, पेसिफिक फार्मेसी कॉलेज के निदेशक डा. इन्द्रजीत सिंघवी, पेसिफिक कॉलेज ऑफ फिजिकल एज्युकेशन के निदेशक खेल शंकर व्यास तथा डॉ जोगेंद्रसिंह सचिव यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स बोर्ड ने किया।

गुरूवार को प्रतियोगिता का फाइनल मैच रखा गया जिसमे पेसिफिक कॉलेज ऑफ फिजिकल एज्युकेशन पुरूष वर्ग प्रथम स्थान पर रही एवं पेसिफिक डेंटल की महिला वर्ग प्रथम स्थान पर रही। फाइनल मैच के बाद विजेता तथा उपविजेता टीमों को ट्रॉफी तथा खिलाडियों को पुरस्कार दिए गए। प्रतियोगिता में पेसिफिक विश्वविद्यालय के विभिन्न कॉलेजों की 13 टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता का सफल संचालन शक्तिसिंह चौहान एवं आकांक्षा कौशिक द्वारा किया गया। प्रतियोगिता समाप्ति की घोषणा डॉ गजेन्द्र पुरोहित, प्रधानाचार्य फैकल्टी ऑफ़ इंजीनियरिंग द्वारा की गई।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply