Header Banner

पेसिफिक होटल प्रबन्धन संस्थान में भ्रष्टाचार रहित भारत पर व्याख्यान

BY — November 3, 2017

उदयपुर। पेसिफिक होटल प्रबन्धन संस्थान में बेराराम जी चौधरी इनकम टेक्स कमिश्नर, डिविजन ने व्याख्यान दिया।

उन्होंने बताया कि किस तरह हम द्वारा भष्ट्राचार को समाप्त कर सकते है। संस्थान के छात्र-छात्राओं को उन्होंने प्रजेन्टेशन व संक्षिप्त फिल्म द्वारा बताया कि भष्ट्राचार की कोई सीमा नहीं होती है। मगर एक भी सही शुरूआत द्वारा हम इसे बढ़ने से रोक सकते है।
इस संदर्भ में विश्वविद्यालय के प्रेसीडेंन्ट प्रोफेसर बी.पी. शर्मा जी ने भी छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। उन्होनें विभिन्न उदाहरणों द्वारा अपनी विचारों को व्यक्त किया। संस्थान निदेशक विनोद कुमार सिंह भदौरिया ने भी छात्र-छात्राओं को इसी विषय पर कहा कि उन्हें अगर जीवन में आगे बढ़ना है तो कभी भी भष्ट्राचार का साथ न दें और हमेशा अपने सिद्धांतों को निभाएं। व्याख्यान के अंत में भी बेराराम जी चौधरी ने उपस्थिति छात्र-छात्राओं व संकाय सदस्यों को भष्ट्राचार का साथ न देना व सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply