Header Banner

आचार्य सुनील सागर ससंघ पिच्छी परिवर्तन आयोजन आज से

BY — November 16, 2017

विराट कवि सम्मेलन व सारेगामापा लिटिल चैम्प अन्जलि गायकवाड़ की होगी प्रस्तुति

उदयपुर। झीलों की नगरी उदयपुर में मुनि कुंजर आचार्य आदिसागर (अंकलीकर) महाराज की परम्परा के चतुर्थ पट्टाधीश चर्या चक्रवर्ती प्राकृताचार्य 108 सुनीलसागर महाराज के चतुर्विद संघ के पिच्छी परिवर्तन के चार दिवसीय कार्यक्रमों का आगाज 17 नवम्बर से होगा। कार्यक्रम 17 से 20 नवम्बर तक होंगे। प्रात:काल के कार्यक्रम हुमड़ भवन में होंगे जबकि दोपहर बाद के कार्यक्रम नगर निगम के टाउनहॉल प्रांगण में होंगे।

अध्यक्ष शांतिलाल वेलावत ने बताया कि 17 नवम्बर को राष्ट्रीय प्राकृत भाषा संगोष्ठी होगी। इसके तहत प्रात: 8 बजे प्राकृत भाषा संगोष्ठी प्रथम सत्र होगा। उसके बाद आचार्यश्री प्रवचन होंगे। दोपहर 2 बजे से प्राकृत भाषा संगोष्ठी का द्वितीय सत्र होगा। उसके बाद सायं 5 बजे आरती का आयोजन होगा। उसके बाद 7.45 बजे पुन: से प्राकृत भाषा संगोष्ठी का तृतीय सत्र होगा। पहले दिन के सभी कार्यक्रम हुमड़ भवन में ही सम्पादित होंगे।
महामंत्री सुरेश पदमावत ने बताया कि 18 नवम्बर को प्रात: 8 बजे प्राकृत भाषा संगोष्ठी का चतुर्थ सत्र होगा उसके बाद हुमड़ भवन में ही आचार्यश्री के प्रवचन होंगे। दोपहर 2 बजे नगर निगम प्रांगण में मंगलाचरण, पुण्यार्जक क्रिया एवं कार्यकर्ता सम्मान समारोह एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होगी। दोपहर 3.45 बजे आचार्यश्री की आरती का आयोजन होगा। सायं 7.45 बजे प्राकृत भाषा संगोष्ठी का पंचम सत्र होगा जो बीसा हूमड़ भवन में रखा गया है।
प्रख्यात कवि एवं सूत्रधार राव अजात शत्रु ने 18 नवम्बर को रात्री 8 बजे नगर निगम प्रांगण में आयोजित होने वाले विराट कवि सम्मेलन के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इसमें देश के नामचीन कवि काव्यपाठ करेंगे जिनमें वीर रस के सौरभ जैन मेरठ से आएंगे, वीर रस के ही निशा मुनि गौड़ यह कोटा से आएंगे, श्रृंगार रस की अनामिक अम्बर मेरठ से आएंगी, श्रृंगार रस की ही सुश्री एकता आर्या अलीगढ़ से, हास्य रस के मुन्ना बेट्री मन्दसौर से, हास्य रस के ही दीपक पारीख भीलवाड़ा से और हास्य रस के ही एक और कवि कानू पण्डित जो कि नाथद्वारा से अपनी रचना पेश करेंगे। अजात शत्रू ने बताया कि ह कवि सम्मेलन उदयपुर के इतिहास में अपनी एक अलग ही छाप छोड़ेगा क्योंकि इसमें जो भी कवि इसमें शिकरत कर रहे हैं उन्हें अपने- अपने क्षेत्र में महारत हांसिल है। कवि सम्मेलन के संयोजतक राव अजात शत्रू होंगे।
महामंत्री सुरेश पदमावत ने बताया कि 19 नवम्बर को प्रात: 7.45 बजे से 10 बजे तक हुमड़ भवन में आचार्यश्री का प्रवचन, आचार्यश्री आदिसागरजी अंकलीकर अन्तर्राष्ट्रीय जागृति मंच, राष्ट्रीय अधिवेशन जैसे आयोजन होंगे। दोपहर 1 बजे मंगलाचरण होगा। दोपहर 1 बजे से 5 बजे तक पुण्यार्जक क्रियाएं, आचार्य आदिसागरजी अंकलीकर अन्तर्राष्ट्रीय मंच पुरस्कार समारोह होगा जिसमें विशेष उपलबिध प्राप्त मान्यवरों का सम्मान समारोह एवं विनयांजलि सभा होगी। इसके बाद आचार्यश्री का ससंघ पिच्छी परिवर्तन का भव्य आयोजन होगा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार के गृहमंत्री गुलाबचन्द कटारिया होंगे। इसके बाद आचार्यश्री सन्मतिसागर चातुर्मास मंगल कलश ड्रा एवं आचार्यश्री के मंगल प्रवचन एवं आरती जैसे धार्मिक अनुष्ठान सम्पन्न होंगे।दोपहर 1 बजे बाद वाले सभी आयोजन नगर निगम प्रांगण में होंगे।
प्रचार प्रसार मंत्री पारस चित्तौड़ा ने बताया कि प्रात: 6 बजे से हुमड़ भवन में आचार्यश्री आदिसागरजी (अंकलीकर) विधान, 10 बजे तक सम्मान समारोह एवं उसके बाद आचार्यश्री के प्रवचन होंगे। दोपहर 2 बजे से जो कार्यक्रम नगर निगम प्रांगण में होंगे उनमें मंगलाचरण एवं पुण्यार्जक क्रियाएं एवं कार्यकर्ता सम्मान समारोह होंगे। दोपहर 3.45 बजे आचार्यश्री के प्रवचन एवं आरती होगी।
रात्री 8 बजे सुश्री अंजलि गायकवाड़ की होगी प्रस्तुति: अध्यक्ष शांतिलाल वेलावत ने बताया कि रात्रि 8 बजे से भव्य संगीत स्वर संध्या का आयोजन होगा जिसमें जीटीवी सारेगामापा लिटिल चैम्प 2017 विनर और मात्र 11 वर्षीय सुश्री अंजलि गायकवाड़ की प्रस्तुति होगी। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उदयपुर के जिला कलक्टर विष्णुचरण मलिक होंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply