Header Banner

फ्रेशर्स पार्टी में जमकर थिरके

BY — November 16, 2017

उदयपुर। पेसिफिक विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ़ इंजीनियरिंग में द्रितीय वर्ष के छात्रों द्वारा प्रथम वर्ष के छात्रों के स्वागत में फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया।

आयोजन का शुभारम्भ मुख्य अतिथि पेसिफिक यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेंट प्रो. बी .पी शर्मा, मधुकर दुबे एम .डी फ्यूज़न बिजनेस सोल्युशन ,पेसिफिक आर्ट्स महाविद्यालय के निदेशक डॉ. भावना देथा व पेसिफिक पॉलिटेक्निक कॉलेज के निदेशक श्री मुकेश श्रीमाली द्वारा सरस्वती वंदना तथा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ । संस्था निदेशक श्री पियूष जवेरिया ने छात्र-छात्राओं को लगन से पढ़ाई करने के साथ सांस्कृतिक मूल्यों को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। छात्र-छात्राओं ने उत्साह तथा हर्षोल्लास के साथ एकल गीत ,एकल व समूह नृत्य ,कविता आदि के माध्यम से रंगारंग प्रस्तुति दी। यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेंट प्रो. बी .पी शर्मा ने विद्यार्थी जीवन में सांस्कृतिक समारोह की महत्ता को बताते हुए जूनियर तथा सीनियर के मध्य आपसी मेलजोल बढ़ाने का सन्देश दिया । आयोजन का सफल संचालन सिविल संकाय प्रमुख श्रीमती केतकी मूंदरा व डॉ. ऋतू खन्ना द्वारा किया गया । मिस्टर एंड मिस फ्रेशर के चयन के लिए कैटवाक के साथ परिचय राउंड , टैलेंट राउंड और आखिरी राउंड प्रश्नोत्तरी का रखा गया । तीन चरणों के पश्चात आमंत्रित निर्णायकों ने अखिल भनोतरा तथा दीपाली सिंह को क्रमश: मिस्टर व मिस फ्रेशर चुना । बेस्ट डांस में वेदांग एंड ग्रुप, बेस्ट गान में ऋषव येरवाल और आकांक्षा , तथा बेस्ट कॉस्टूयम में राज चम्पावत व इशिका लक्ष्कार विजेता रहे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply