भारत एक सशक्त राष्ट्र : एलिजाबेथ

BY — November 16, 2017

लायन्स अंतरराष्टीय निदेशक एलिजाबेथ का स्वागत

उदयपुर। लायन्स अतंर्राष्ट्रीय की निदेशक नीदरलैंड की एलिजाबेथ हाडेरर का सद्भावना यात्रा पर उदयपुर पंहुचने आज संाय अलका होटल में आयोजित समारोह में लायन्स डिस्ट्रिक्ट 3233 ई-2 की ओर से लायन्स क्लब के पदाधिकारियों द्वारा भावभीना स्वागत किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए एलिजाबेथ ने कहा कि भारत एक सशक्त राष्ट्र है। यहां के निवासियों का ज्ञान अन्य देशों के लोगो की तुलना में कहीं अधिक है। भारत के सामने हौलेण्ड बहुत छोटा सा देश है। लायन्स अंतर्राष्ट्रीय के अध्यक्ष अध्यक्ष भारत से है जो प्रत्येक लान्यस सदस्य के लिए गौरव की बात है। उन्होेंने कहा कि भारत में नेत्र के सन्दर्भ में काफी कार्य हो रहा है। एलिजाबेथ ने कहा कि लायन्स के स्तम्भ उसके सदस्य है जो उसे मजबूती प्रदान करते है,इसलिये सदस्यता में वृद्धि की जानी चाहिये। एलिजाबेथ ने उदयपुर में विभिन्न लायन्स क्लबों द्वारा चलाये जा रहे स्थायी प्रोजेक्टों का अवलोकन कर उनकी भूरि-भूरि प्रश्ंासा की तथा कहा कि इनसे निश्चित रूप से प्रभावित व्यक्ति लाभान्वित होता है और यहीं लायन्स का उद्देश्य है। प्रारम्भ में मल्टीपल कोन्सिल चेयरमेन अरविन्द चतुर ने अपने स्वागत उद्बोधन में एलिजाबेथ को शहर की भौगोलिक स्थिति, संस्कृति एवं इतिहास के बारें में बताया जिससे वह बहुत प्रभावित हुई। इस अवसर पर पूर्व प्रान्तपाल वी.के.लाडिया ने एलिजाबेथ का परिचय दिया और देश के लायन्स क्लबों द्वारा किये जा रहे कार्यो के बारें में बताया। समारोह में एलिजाबेथ के साथ नीरदलैंड के ही पीटर बोयेजिंक भी आये जिनका भी लायन्स द्वारा स्वागत किया गया। समारोह में अरविन्द चतुर,वी.के.लाडिया, चंचंल कुमार गोयल,पारस हिंगड़, डॉ. आलोक व्यास, रिजन चेयरमेन संजय भण्डारी, रिजन चेयरमेन नरेश माहेश्वरी, रिजन चेयरमेन डॉ. किरण जैन, एस.एस. मेहता, के.जी.मून्दड़ा,जितेन्द्र चित्तौड़ा, दीपक हिंगड़,पी.सी.कोगटा, ने एलिजाबेथ व पीटर का पगड़ी पहनाकर,माल्यार्पण कर, शॉल ओढ़ाकर,उपरना ओए़कार स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन दीपक हिंगड़ ने किया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *