हिन्द जिंक माईनिंग एकेडमी के 126 अभ्यर्थियों को नियुक्ति के प्रस्ताव

BY — November 20, 2017

खनन क्षे़त्र में प्रf’kक्षण हेतु नये बैच के लिए आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ

उदयपुर। हिन्दुस्तान जिंक माइनिंग एकेडमी में 254 चुने गए युवा अभ्यर्थियों को जम्बो ड्रिल ऑपरेषन्स का प्रषिक्षण एवं वाईण्डिग इंजन ड्राईवर/बैंक्ससमेन/बेलमेन के कौशल विकास का प्रषिक्षण कुषलतापूर्वक चलाया जा रहा है।

चुनिंदा 126 प्रतिभागियों को हाल ही में 21,000- से रु. 31,000 प्रतिमाह तक के नियुक्ति प्रस्ताव भी मिल चुके हैं। हिन्दुस्तान जिंक से जुड़ी कम्पनियां एसके खेतान, बीजीई माईनिंग प्रा. लि, अरावली कन्स्ट्रक्शनन, एसएमएसएल टेक्नोमेन कन्स्ट्रक्षन लि. यूटीएम इंजीनियरिंग प्रा. लि. तथा ए.ए.सी. माईनिंग एग्जीक्यूटर्स माईनिंग इण्डिया आदि ने प्रतिभागियों को रोज़गार के अवसर प्रदान किये हैं।
इसी श्रृंखला में हिन्दुस्तान जिंक, स्किल कॉउन्सिल फॉर माइनिंग सेक्टर (एस.सी.एम.एस.) द्वारा राजस्थान के योग्य युवाओं के लिए जम्बो ड्रिल ऑपरेषन एवं खनन प्रचालन विषेषकर अण्डर ग्राउण्ड माइन्स में उपयुक्त हेवी अर्थ मूविंग मषीनरीज जैसे जम्बों ड्रिल उपकरणो के रखरखाव व संचालन के अठारह महीने के नये बैच को प्रषिक्षण दिया जाएगा।
प्रशिक्षण के लिए अभ्यर्थी की उम्र 31 दिसम्बर 2017 को 30 वर्ष से कम, लम्बाई कम से कम 5 फिट 4 इंच, वजन 50 किलो से अधिक, दृष्टि 6-6 के साथ कोई भी शारीरिक अक्षमता नही होनी चाहिए।
अभ्यार्थी को प्रशिक्षण के लिए हिन्दी /अंग्रेजी भाषा में दक्षता के साथ किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से इलेक्ट्रीषियन/फीटर/डीजल मैकेनिक/मोटर ड्राईविंग मैकेनिक में आई.टी.आई.अथवा ऑटोमोबाईल/ माईनिंग/इलेक्ट्रिीकल/मैकेनिकल में डिप्लोमाधारी होना चाहिए। भारी एवं हल्के वाहन चलाने के लाईसेन्सधारी अभ्यार्थियों को प्राथमिकता दी जायेगी।
प्रषिक्षण की अवधि डेढ़ वर्ष की होगी। यद्यपि इस अवधि से पूर्व सफलतापूर्वक प्रषिक्षण करने एवं जॉंच परीक्षा में उत्तीर्णोपरांत अभ्यार्थियों को प्रमाण-प़त्र के साथ-साथ देष/विदेष में प्रत्यक्ष या संविदाकारों के मार्फत किन्ही भी खनन इकाईयों में आवष्यकता होने पर नियोजन हेतु मार्ग दर्षन दिया जावेगा।प्रषिक्षणर्थियों को मूलभूत आवासीय सुविधाओं व भोजन आदि कि निःषुल्क व्यवस्था के अलावा मासिक स्टाईफण्ड भी दिया जाएगा।
योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थियांे को परीक्षा केन्द्र पर उक्त प्रषिक्षण का प्रॉस्पेक्टस निःषुल्क दिया जायेगा एवं यह अपेक्षा की जाती है की उन्हें कम्प्यूटर संचालन व ऑनलाईन टेस्ट देने का ज्ञान हो। राजस्थान राज्य के योग्य व पात्र पुरुष अभ्यर्थियों की 3 दिसम्बर 2017, रविवार को उदयपुर सिटी में 60 मिनिट की सामान्या ज्ञान, अंग्रेजी भाषा एवं एप्टीट्यूट जॉंच से संबंधित ऑनलाईन परीक्षा ली जायेगी।
हिन्दुस्तान जिंक के हेड-कार्पोरेट कम्यूनिकेषन पवन कौषिक ने बताया कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम सरकार से मान्यता प्राप्त प्रमाण पत्र युवाओं को अच्छा रोजगार प्राप्त करने में सहायक एवं अति महत्वपूर्ण होगा। राजस्थान के योग्य एवं पात्र 254युवाओं को प्रषिक्षण दिया जाएगा। प्रषिक्षण अभ्यर्थियों को जावर-उदयपुर, गुलाबपुरा-भीलवाड़ा एवं रेलमगरा-राजसमंद में प्रषिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा। ज्ञातव्य रहे कि चयनित अभ्यर्थियों को प्रषिक्षण केन्द्र में ही ठहरना अनिवार्य होगा। प्रषिक्षण के दौरान आवासीय सुविधाओं व भोजन आदि की निःषुल्क व्यवस्था के अलावा मासिक स्टाईफण्ड भी दिया जाएगा।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *