• Home
  • Archive
  • About Us
    • Work With Us
  • Contact Us
  • FAQ
  • Education
  • Investments

You might also like

हिंदुस्तान जिंक का सिल्वर रिकवरी पर एडवांस्ड रिसर्च के लिए वर्जीनिया टेक के साथ एमओयू

हिन्दुस्तान जिंक के कर्मचारियों में अब 26.3 प्रतिशत महिलाएं

कुम्भलगढ़ के काननवास रिसोर्ट में 4 को धुरन्धर होली पार्टी

Print Friendly, PDF & Email
  • ARTI SANGRAH
  • Business
  • Editorial
  • Featured
  • From the Past
  • Gallery
  • MY STYLE MY FASHION
  • News
    • Udaipur District
  • Personalities
  • Investments
No Result
View All Result
SUBSCRIBE

Home Featured

वीणा के तारों ने किया झंकृत, ज्वलंत मुद्दों पर उभरे समवेत स्वर

admin by admin
December 18, 2017
in Featured
0
वीणा के तारों ने किया झंकृत, ज्वलंत मुद्दों पर उभरे समवेत स्वर
82
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

You might also like

हिंदुस्तान जिंक का सिल्वर रिकवरी पर एडवांस्ड रिसर्च के लिए वर्जीनिया टेक के साथ एमओयू

हिन्दुस्तान जिंक के कर्मचारियों में अब 26.3 प्रतिशत महिलाएं

कुम्भलगढ़ के काननवास रिसोर्ट में 4 को धुरन्धर होली पार्टी

33 वां पश्चिम क्षेत्र अन्तर विश्वविद्यालयी सांस्कृतिक युवा महोत्सव समवेत का चौथा दिन
मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय की मेजबानी, समापन आज

उदयपुर। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय की मेजबानी में चल रहे 33 वें पश्चिम क्षेत्र अन्तर विश्वविद्यालयी सांस्कृतिक युवा महोत्सव समवेत के चौथे दिन सैकड़ों उत्साही युवा दर्शकों के बीच कहीं युवा साजिंदों ने सुरों की महफिल सजाकर दिलों के तार छेड़ दिए तो कहीं रंगोली में देशप्रेम, दोस्ती और स्नेह के रंग भर दिए।

कहीं वेस्ट से बेस्ट बनाकर देखने वालों को नया नजरिया और अंतदृष्टि प्रदान की तो वाद-विवाद में ज्वलंत मुद्दों पर बेबाकी से शानदार और लाजवाब तर्क देकर दिल जीत लिया। यही नहीं, स्किट्स में अभिनय के माध्यम से व्यवस्था पर चोट करते समवेत’ स्वर भी उभरे।
थर्ड जेंडर भी चला सकता है देश : डॉ सीमा जालान, डॉ देवेंद्र राठौड़ ने बताया कि यूनिवर्सिटी ऑडिटोरियम के विवेकानंद सभागार में स्किट्स में 22 विश्वविद्यालयों की टीमों ने भाग लिया। डॉ बाबा साहेब अंबेडकर मराठवाड़ा विवि ओरंगाबाद ने ’’भ्रष्टाचार’’ थीम पर राजनीति पर कड़ा प्रहार किया। इसमें बताया गया कि जब एक ही पार्टी सत्ता में बार-बार आती है तो तानाशाही, एकाधिकार की प्रवृत्ति बढ़ जाती है। स्वामी रामानंद तीर्थ मराठवाड़ा विवि नांदेड़ की प्रस्तुति में बताया कि थर्ड जेंडर भी देश व सरकार को चला सकते हैं। ’कड़ीसर्वा विवि गुजरात ने प्रस्तुति में बताया कि आज भी भारत मानसिक गुलामी की जंजीरों में जकड़ा, पाश्चात्य संस्कृति को अपना कर अपनी संस्कृति को भूलता जा रहा है। पारूल विवि गुजरात टीम ने ’’मानव बना दानव’’ थीम पर स्वार्थ, लालच, गुस्सा, भूख, हवस विषयों को समाहित करते हुए बताया कि इनके वशीभूत होकर मानव कैसे दानव बन जाता है। वनस्थली विश्वविद्यालय निवई ने कृष्ण-सुदामा की दोस्ती पर चुनावी चकल्लस का रंग चढ़ाकर नए अर्थों में प्रस्तुत कर खूब दाद पाई। इसके अलावा ’’भारत देश महान’’, ’’’पर्यावरण बचाओ’, ’’सोच बदलो, देश बदलेगा’’ और रोबोट के माध्यम से एड्स पीड़ित बेटे की उलझनों, हालात के मारे माता-पिता की बेबसी और उन सबके बीच रिश्तों के बिखरते ताने-बाने को दर्शाया।
सुरवर्षा और जुगलबंदी : डॉ रोहिणी त्रिवेदी, डॉ नेहा पालीवाल ने बताया कि न्यू गेस्ट हाउस में क्लासिकल इंस्ट्रूमेंटल में मुंबई यूनिवर्सिटी के अभिषेक केलकर ने हार्मोनियम पर, तबले पर वैष्ण चौहान, जीटीयू के हार्दिक जोशी वायलिन, तबले पर धवल, शिवाजी यूनिवर्सिटी कोल्हापुर के वहर्दराज भासले ने सितार, तबले पर वैष्णव, एनकेबीयू भावनगर के शरद ने हार्मोनियम, तबले पर कुशल, पारूल विवि के प्रखर शर्मा ने बांसुरी, चिराक सोलंकी ने तबले, एसएनडीटी विवि की केतकी गोहे ने सितार पर व तबले पर संदेश कदम ने सुरों का संसार सजा। सुविवि के भुवन शर्मा हार्मोनियम पर व तबले पर ओम कुमावत ने राग किरवानी पर त्रिताल की प्रस्तुति दी।
वाद-विवाद में तरकश से निकले तर्कों के तीर : एफएमएस में वाद विवाद ’’इंटरनेट का बढ़ता दायरा युवाओं की रचनात्मकता को खत्म कर रहा है’’ विषय पर 25 विश्वविद्यालयों के 50 प्रतिभागियों ने पक्ष-विपक्ष में अपने तर्क रखे।
ताल, जपताल, त्रिताल में सजा अभिनय संसार : ‘समवेत’ के कार्यक्रम संयोजक डॉ. मदनसिंह राठौड़, आयोजन सचिव प्रो. अनिल कोठारी, ने बताया कि सीटीएई प्लेसमेंट सभागार में क्लासिकल डांस में शोलापुर विवि ने भरतनाट्यम में देवी स्तुति, भगवान शिव की स्तुति और माता की स्तुति की। कोल्हापुर विवि ने कथक में ताल, जपताल में वंदना व शिव वंदना की। पारूल विवि ने भरतनाट्यम में नटनम अडिनार किया। वनस्थली ने कथक में तीन ताल का संसार सजाया। आईआईटीई गांधीनगर ने कथक में ताल, ़ि़त्रताल और अभिनय में गजल कहीं। भावनगर ने कथक में ताल, पक्ष व अभिनय में होली नृत्य प्रस्तुत किया। जयनारायण व्यास विवि जोधपुर की ख्याति जाजो ने भक्तिमति मीरा के भजन के अंत में 120 बार गोल घूमकर अचंभित कर दिया।
वेस्ट से बेस्ट बनाकर किया अचंभित : कला महाविद्यालय के मैदान में इन्स्टोलेशन में 14 टीमों ने भाग लिया। थीम ’’बेस्ट आउट ऑफ द वेस्ट’’ था। सुखाड़िया विवि की टीम ने राष्ट्रीयता को चरखे और तिरंगे के साथ दर्शाया। सुविवि के जयेश, मुक्ता शर्मा, जगदीश और उदय सुथार ने बताया कि उन्होंने शांति का प्रतीक सफेद कबूतर, राष्ट्रीय एकता का प्रतीक चरखा बनाया। वनस्थली के शांति, सृष्टि, आर्य व नवनीत ने अंधकार में शिक्षा के उजियाले का संदेश दिया। एसएनडीपी मुंबई की साक्षाी, अस्तिमा, आरती, अपूर्वा ने नारी शक्ति पर वेस्ट बोटल्स का इस्तेमाल कर आर्ट बनाया। ’’निरस्त्रीकरण’’, ’’शांति का संदेश’’, ’’पर्यावरण संरक्षण पर संदेश’’ आदि विषयों पर भी कलात्मक प्रस्तुतियां भी दर्शकों को खूब पसंद आई। कला महाविद्यालय में रंगोली का संसार सजा जिसमें 19 टीमों ने फोक, आर्ट, ज्योमेटिकल शेप, मांडना आदि सजाए।
भाव यंत्र रोबोट बना आकर्षण का केंद्र : सौराष्ट्र यूनिवर्सिटी राजकोट की शिवानी गाज्जर आसिफ अजमेरी निर्देशित ड्रामा में ’’’भाव यंत्र’ में रोबोट बनकर शानदार प्रस्तुति दी। थीम ’टेक्नोलॉजी कांट रिप्लेस ह्यूम फीलिंग्स’ व ’पेरेंट्स नीड टू बी पॉजेटिव टूवर्ड्स देयर चिल्ड्रन एंड हेव अ पॉजिटिव एटीट्यूड’ थी। रोबोट का किरदार दर्शकों को इतना पसंद आया कि प्रस्तुति के बाद सेल्फी लेने वालों की होड़ मच गई।
समापन आज : आयोजन के मीडिया कोर्डिनेटर प्रो़ संजय लोढ़ा ने बताया कि मंगलवार को युवा महोत्सव समवेत का समापन समारोह एवं पुरस्कार वितरण समारोह सुविवि के विवेकानंद सभागार में सुबह 11 बजे होगा। मुख्य अतिथि कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री भारत सरकार, गजेंद्रसिंह शेखावत होंगे। विशिष्ट अतिथि सुनील अम्बेकर, राष्ट्रीय संगठन मंत्री एबीवीपी, प्रो बीपी शर्मा, अध्यक्ष पेसिफिक विवि, प्रो कैलाश सोडानी कुलपति, गुरू गोविंद जनजाति विवि करेंगे जबकि अध्यक्षता सुविवि कुलपति प्रो जेपी शर्मा होंगे।

Print Friendly, PDF & Email
Tags: 2017 west zone inter university udaipur mlsuFeaturedVeena's wires made vigorousvowel vowels on burning issueswest zone inter university
Share33Tweet21Send
Previous Post

लिपाई किये आंगन, चौपाल और दीवारों पर मांडणो का अलंकरण

Next Post

शहर की साक्षी की डिजाइन को न्यूयार्क फैशन वीक में स्थान

admin

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Recommended For You

हिंदुस्तान जिंक का सिल्वर रिकवरी पर एडवांस्ड रिसर्च के लिए वर्जीनिया टेक के साथ एमओयू

by admin
March 5, 2026
0
हिंदुस्तान जिंक का सिल्वर रिकवरी पर एडवांस्ड रिसर्च के लिए वर्जीनिया टेक के साथ एमओयू

कंपनी का यूएस स्थित, मनोनित आर1 इंस्टीट्यूशन, वर्जीनिया टेक के साथ सहयोगसाइंटिफिक रिसर्च और ग्लोबल एकेडमिक पार्टनरशिप के जरिए मेटलर्जिकल कैपेबिलिटी को मजबूत करना उद्धेश्यउदयपुर। विश्व की सबसे...

Read more

हिन्दुस्तान जिंक के कर्मचारियों में अब 26.3 प्रतिशत महिलाएं

by admin
March 2, 2026
0
हिन्दुस्तान जिंक के कर्मचारियों में अब 26.3 प्रतिशत महिलाएं

भारत के मेटल और माइनिंग सेक्टर में सबसे अधिक और एकमात्र उपलब्धिमेटल और माइनिंग में महिलाओं को स्पॉटलाइट करने के लिए 25 दिन का ‘शी नोज द ग्राउंड...

Read more

कुम्भलगढ़ के काननवास रिसोर्ट में 4 को धुरन्धर होली पार्टी

by admin
February 28, 2026
0
कुम्भलगढ़ के काननवास रिसोर्ट में 4 को धुरन्धर होली पार्टी

सेलिब्रिटी सिंगर मधुबन्ति बागची करेगी लाइव परफॉर्मउदयपुर। मेवाड़ अपनी मस्ती भरी होली के लिए जाना जाता है। इस बार कुम्भलगढ़ में परशुराम गुफा मार्ग पर स्थित काननवास रिसोर्ट...

Read more

हिंदुस्तान जिंक ने बिछड़ी और देबारी के राजकीय स्कूलों में शुरू कीं अत्याधुनिक स्टेम लैब्स

by admin
February 27, 2026
0
हिंदुस्तान जिंक ने बिछड़ी और देबारी के राजकीय स्कूलों में शुरू कीं अत्याधुनिक स्टेम लैब्स

उदयपुर में 3 हाई-टेक लैब्स स्थापित, राजस्थान के 76 से अधिक राज स्ककीय स्कूलों में आधुनिक सुविधाओं और तकनीक के जरिए शिक्षा में उन्नयनउदयपुर। भारत की एकमात्र और...

Read more

हिंदुस्तान जिंक द्वारा खदानों में स्वास्थ्य, सुरक्षा और हितों पर बैठक

by admin
February 24, 2026
0
हिंदुस्तान जिंक द्वारा खदानों में स्वास्थ्य, सुरक्षा और हितों पर बैठक

डीजीएमएस के तत्वावधान में 25वीं त्रिपक्षीय समिति की बैठकखान सुरक्षा महानिदेशालय उदयपुर के तत्वाधान में हिंदुस्तान जिंक द्वारा 25वीं त्रिपक्षीय समिति बैठक का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। बैठक...

Read more
Next Post
शहर की साक्षी की डिजाइन को न्यूयार्क फैशन वीक में स्थान

शहर की साक्षी की डिजाइन को न्यूयार्क फैशन वीक में स्थान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आज की सुर्खियां

श्रीजी अरविन्द सिंह मेवाड़ की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

March 5, 2026
हिंदुस्तान जिंक का सिल्वर रिकवरी पर एडवांस्ड रिसर्च के लिए वर्जीनिया टेक के साथ एमओयू

हिंदुस्तान जिंक का सिल्वर रिकवरी पर एडवांस्ड रिसर्च के लिए वर्जीनिया टेक के साथ एमओयू

March 5, 2026
हिन्दुस्तान जिंक के कर्मचारियों में अब 26.3 प्रतिशत महिलाएं

हिन्दुस्तान जिंक के कर्मचारियों में अब 26.3 प्रतिशत महिलाएं

March 2, 2026

उद्योगों के विकास में बनेगा मील का पत्थर राइटेक्स : मुकेश माधवानी

February 28, 2026
कुम्भलगढ़ के काननवास रिसोर्ट में 4 को धुरन्धर होली पार्टी

कुम्भलगढ़ के काननवास रिसोर्ट में 4 को धुरन्धर होली पार्टी

February 28, 2026
हिंदुस्तान जिंक ने बिछड़ी और देबारी के राजकीय स्कूलों में शुरू कीं अत्याधुनिक स्टेम लैब्स

हिंदुस्तान जिंक ने बिछड़ी और देबारी के राजकीय स्कूलों में शुरू कीं अत्याधुनिक स्टेम लैब्स

February 27, 2026

दीक्षांत समारोह में एजुकेट गर्ल्स ने प्रगति शिक्षार्थियों को किया सम्मानित

February 26, 2026

प्रायोजित स्‍थान

December 2017
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Nov   Jan »

प्रायोजित स्‍थान

पाठक दीर्घा

  • Vincent4317 on पूर्व मुख्य न्यायाधीश डी वाय चंद्रचूड़ ने की वायसरॉय वेदांता रिपोर्ट की कड़ी निंदा
  • pharmeasy on मुख्यमंत्री के नाम लिखवाए पोस्ट कार्ड
  • Mahendra Talesara, Shantivila 80,Mahapragya Vihar Mahendra Marg,near Bherav Bag. Behind Celebration Mall.Bhuwana Udaipur. Pin Code 313001 +91 294-3551502 0294-2440444 Mobile No. 9414160642 on रेडियेशन्स के दूरगामी प्रभाव खतरनाक -पोद्दार
  • geetmishra.com on रिसॉर्ट से लड़कियों सहित 70 जने गिरफ्तार
  • Yogesh Agrawal on हिन्दुस्तान जिंक इन्कलुजन व सोशल इम्पेक्ट पर बेस्ट एचआर प्रैक्टिसेज के लिए सम्मानित

BROWSE BY TAG

bjp udaipur congress udaipur education udaipur fatahnagar news Featured gmch udaipur hindi news hindustan zinc udaipur hind zinc udaipur innerwheel club udaipur jrnvru udaipur jrnvu udaipur latest news udaipur latest updates udaipur lions club udaipur mcu udaipur mlsu udaipur MPUAT udaipur msmmtc udaipur news news of fatahnagar pacific udaipur pmch udaipur police udaipur rajasthan vidhyapeeth udaipur rotary club udaipur rotary udaipur terapanthi sabha udaipur Udaipur udaipur bjp udaipur congress udaipur hindustan zinc udaipur hind zinc udaipur innerwheel club udaipur jrnvru udaipur latest news udaipur mcu udaipurnews udaipur news udaipur pacific udaipur pmch udaipur police udaipur rajasthan vidhyapeeth udaipur rotary club udaipur terapanthi sabha

© Udaipur News : latest news, social news, crime news 2022. All rights reserved. WPclear Theme

No Result
View All Result
  • Home
  • Archive
  • About Us
    • Work With Us
  • Contact Us
  • FAQ
  • Education
  • Investments
  • Category
    • ARTI SANGRAH
    • Business
    • Editorial
    • Featured
    • From the Past
    • Gallery
    • MY STYLE MY FASHION
    • News
      • Udaipur District
    • Personalities
    • Investments

© Udaipur News : latest news, social news, crime news 2022. All rights reserved. WPclear Theme

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?