Header Banner

शहीद हेमू कालानी को श्रद्धांजलि

BY — January 21, 2018

उदयपुर। नरेन्द्र मोदी विचार मंच, उदयपुर की ओर से शहीद हेमू कालानी की पुण्यतिथि पर टाऊन हॉल स्थित शहीद स्मारक पर श्रृद्धांजलि सभा आयोजित की गई। जिसमें शहीद कालानी के जीवन को याद करते हुए उन्हें श्रृद्धांजलि अर्पित की गई।

मंच के संभागीय अध्यक्ष सुनिल कुमार खुराना, ने बताया कि इस अवसर पर भारत माता की जय, हेमू कालानी अमर रहे के नारे लगाए गये। कार्यक्रम में सम्भाग संगठन महामंत्री कमलेश कुमावत, सम्भाग उपाध्यक्ष बृजेश सेठी, जिला अध्यक्ष अरविन्द अजमेरा, जिला मंत्री रोहित टांक, बंशीलाल शर्मा, हीरालाल, लोकेंद्र आदि कार्यकर्ताओं सहित मेवाड़ सिंधु ब्रिगेड के अध्यक्ष प्रकाश रूचंदानी, राजेश तलदार और सिन्धी समाज के अध्यक्ष तीरथ दास नेभनानी उपस्थित सहित अनेक अतिथि एवं समाजजन मौजूद थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply