Header Banner

रोटरी क्लब उदय द्वारा स्पोर्ट्स फेस्टिवल

BY — January 30, 2018

उदयपुर। रोटरी क्लब उदय व संजीवनी कॉलेज ऑफ नर्सिंग के संयुक्त तत्वावधान में लवकुश स्टेडियम में स्पोर्ट्स फेस्टिवल आयोजित किया गया। इसका उद्घाटन जिला खेल अधिकारी ललित सिंह झाला ने किया।

क्लब अध्यक्ष राजेश चुघ ने बताया कि इस फेस्टिवल में क्रिकेट, बेडमिन्टन, टेबल टेनिस सहित विभिन्न प्रकार के खेल आयोजित किये गये। खेलों में नर्सिंग एवं बीएड कॉलेज के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस अवसर विजेताओं को पुरूस्कृत किया गया। इस अवसर पर संजीवनी कालेज ऑफ नर्सिंग के निदेशक अशोक लिंजारा,सचिव मोहित रामेजा, डॉ..ऋतु वैष्णव, शालिनी भटनागर, डॉ. भारती शर्मा, सुनील खत्री सहित अनेक अतिथि एवं सदस्य मौजूद थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply