Header Banner

छात्रों का औद्योगिक भ्रमण

BY — February 2, 2018

पेसिफिक विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ़ इंजीनियरिंग के सिविल संकाय के छात्रों का औद्योगिक भ्रमण गुरुवार को कराया गया । टाटा रियलिटी एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड तथा उचित एक्सप्रेसवे कंपनी के संजय शर्मा के सहयोग से छात्रों को भटेवर समीप हाईवे निर्माण स्थल पर ले जाया गया।

संस्था निदेशक पियूष जवेरिया ने छात्रों को जानकारी देते हुए बताया की NH -76 को देबारी से चितौड़ फोरलेन हाईवे को सिक्सलेन हाईवे में परिवर्तित किया जा रहा हैं , जिसका उद्घाटन हाल ही में प्रधानमंत्री द्वारा किया गया था। निर्माण स्थल पर हेल्थ एंड सेफ्टी अभियंता डी. के. महोपात्रा ने हाईवे निर्माण में सुरक्षा के महत्व को समझाते हुए प्रोजेक्ट के बारे बताया की निर्माणाधीन हाईवे कि लम्बाई 93 KM तथा कुल लागत 1109 करोड़ हैं, जिसे तीन वर्ष की समयावधि में पूर्ण होना हैं। । कंपनी के सहायक हाईवे अभियंता सुरेश शर्मा ने छात्रों को निर्माण स्थल पर हाईवे पेवमेंट में बेस, सब-बेस ,डी.पी.सी परत, पेवर मशीन तथा विभिन्न रोलर्स के कार्यप्रणाली के तकनिकी बिन्दुओ को विस्तारपूर्वक बताया । फील्ड अभियंता राजदीप चौधरी ने कंपनी की मैटेरियल परिक्षण लैब का निरक्षण करवाते हुए हाईवे निर्माण में लगने वाली सामग्री के विभिन्न परीक्षणों को समझाया । छात्रों का यह औद्योगिक भ्रमण संकाय प्रमुख श्रीमती केतकी मूंदरा तथा तनुज उप्पल के निर्देशन में किया गया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply