लायनेस क्लब का स्थापना दिवस, चार्टर सदस्य सम्मानित

BY — February 21, 2018

उदयपुर। लायनेस स्थापना दिवस एवं प्रांतीय अध्यक्ष आभा गांधी की आधिकारिक यात्रा पर लायनेस क्लब लेकसिटी की ओर से देवाली स्थित लायंस भवन में सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें चार्टर सदस्यों को सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि एवं प्रांतीय अध्यक्ष आभा गांधी ने कहा कि क्लब द्वारा किये जा रहे सेवा कार्य निस्संदेह सराहनीय है। क्लब में भामाशाह का किरदार निभाने वाली सकीना रंगवाला भी बधाई की हकदार हैं। आज सुबह आशाधाम में राशन वितरित किया गया। लायनेस सदस्याएं लायंस क्लब की ओर अग्रसर हों।
समारोह में लायनेस क्लब की सदस्याओं आशा मेहता आदि ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। रमा हिरण ने प्रांतीय अध्यक्ष आभा गांधी के अभिनंदन पत्र का वाचन किया।
प्रारम्भ में लायनेस क्लब लेकसिटी अध्यक्ष आशा मेहता ने कहा कि क्लब के 35 वें स्थापना दिवस पर चार्टर सदस्यों का सम्मान गौरवान्वित करने वाला है। चार्टर सदस्याओं माना पानगड़िया, कंचन नगावत, रमा हिरण, पुष्पा बम्ब, नीता गोयल, सरला पोखरना, सरस्वती मारू को सम्मानित किया गया।
सत्र 2017-18 के दौरान अब तक के दौरान 68 गतिविधियां आयोजित की गई, जिनमें सद्भावना यात्रा, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान, वस्त्र वितरण, विकलांग बच्चों का जन्मदिन मनाना आदि प्रमुख थीं। कलक्ट्रेट परिसर में 8 साल से जल मंदिर निरंतर चल रहा है। होली के उपलक्ष्य में देवर भाभी की चुटीली व्यंगिकाओं पर एक गीत प्रस्तुत किया।
लायंस क्लब लेकसिटी के अध्यक्ष सुरेश मेहता ने कहा कि क्लब अब तक इस सत्र के दौरान 70 प्रोजेक्ट्स पूरे कर चुका है जो लायनेस के साथ मिलकर किये हैं। उन्होंने अगले दो माह में किये जाने वाले सेवा कार्यो की जानकारी दी।
इस अवसर पर सदस्याओं माना पानगड़िया, सुनिधि चतुर, सुशीला खमेसरा, माधवी शर्मा, रेणु बांठिया आदि का सम्मान किया गया। क्लब सचिव अनुभा शर्मा ने क्लब की गतिविधियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
अरुणा मूंदड़ा, कांता भदादा, कंचन नगावत, तारा पगारिया, वैशाली, पुष्पा मेहता, पुष्पा बम्ब, माया सिरोया, आभा दलाल, रमा हिरन, अनुभा शर्मा को लायन्स की पिन प्रदान की गई। इस अवसर पर रीजन चेयरमेन नरेश माहेश्वरी, संजय भंडारी, जोन चेयरमेन केजी मूंदड़ा, शकुंतला मूथा सहित सभी चार्टर सदस्यों एवं पूर्व प्रांतीय अध्यक्षों आदि का उपरना ओढाकर स्वागत किया गया।
समारोह में कल्पना भंडारी, माधवी शर्मा, माना पानगड़िया, रेणु बांठिया आदि ने भी विचार व्यक्त किये। अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किये गए। धन्यवाद आभा दलाल ने ज्ञापित किया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *