Header Banner

सामाजिक सरोकारों के लिए हिन्दुस्तान जिंक को सीएसआर लीडरशिप अवार्ड

BY — March 6, 2018

हिन्दुस्तान जिंक को सामाजिक उत्तरदायित्व के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए वल्र्ड सीएसआर डे एवं राष्ट्रीय चेनल ने सामाजिक सरोकारों के लिए सी.एस.आर. लीडरशिप अवार्ड से सम्मानित किया है। यह सम्मान हिन्दुस्तान जिंक द्वारा सामाजिक उत्थान एवं ग्रामीण विकास हेतु उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया है। इस अवार्ड के लिए विभिन्न क्षेत्रों से 200 से अधिक कंपनियों ने भाग लिया है।

यह सम्मान हिन्दुस्तान जिं़क की ओर से उप-मुख्य मार्केटिंग आॅफिसर विजय जयराम मूर्ति ने वल्र्ड सी.एस.आर. डे एवं वल्र्ड सस्टेनेबिलिटी के फाउण्डर डाॅ. आर.एल. भाटीया से ताज़ लेण्डस, मुम्बई में आयोजित एक समारोह में प्राप्त किये। समारोह में हिन्दुस्तान जिंक के मुकुल बेदी ने सी.एस.आर. पर एक प्रजेन्टशन भी दिया। वल्र्ड सी.एस.आर. डे की ज्यूरी ने हिन्दुस्तान जिं़क के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों ’सखी’ एवं शिक्षा सम्बल की सराहना की।

हिन्दुस्तान जिं़क के हेड-कार्पोरेट कम्यूनिकेषन, पवन कौशिक ने बताया कि कंपनी सामाजिक कल्याण, ग्रामीण विकास तथा महिलाओं के सामाजिक एवं आर्थिक सषक्तिकरण के लिए सदैव कटिबद्ध है। हिन्दुस्तान जिंक ने सामाजिक कार्यों में महिला एवं बाल विकास, कुपोषण, बालिका षिक्षा, नंदघर, माईनिंग एकेडमी, फुटबाल एकेडमी, षिक्षा सम्बल, सेनीटेषन, गांवों में आधारभूत सुविधाएं तथा ग्रामीण युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षण उपलब्ध कराना आदि अनेकों क्षे़त्रों में उत्कृष्ट कार्य किया है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply