कराटे एसोसिएशन में मुकेश अध्यक्ष, प्रफुल्ल सचिव

BY — April 3, 2018

उदयपुर। उदयपुर कराटे एसोसिएशन की सत्र 2018-19 की बैठक का आयोजन संस्था के कार्यालय पर उदयपुर कराटे एसोसिएशन के सचिव रेन्शी हरीश कुमार सांवरिया की अध्यक्षता में किया गया।

उदयपुर कराटे एसोसिएशन के नवनिर्वाचित मुख्य सचिव सेंसई प्रफुल्ल सांवरिया ने बताया कि बैठक मे उदयपुर कराटे एसोसिएशन की नई गठित कार्यकारिणी में उदयपुर कराटे एसोसिएशन के सभी सदस्यों की उपस्थिति में चुनाव हुए जिसमें रेन्शी हरिश कुमार सांवरिया को संरक्षक/चैयरमेन, रेन्शी मुकेश सु़खवाल को अध्यक्ष, सेन्सई प्रफुल्ल सांवरिया को मुख्य सचिव, रेन्शी मांगी लाल सालवी को तकनीकी निदेशक, शांदाय मोनिका प्रजापत को कोषाध्यक्ष, सेंसई संजु सिंह को उपाध्यक्ष एवं मिडिया प्रभारी, शांदाय रूकमणी लौहार को सह उपाध्यक्ष, सेंसई पंकज चौधरी को उपसचिव और शांदाय सीमा यादव सह तकनीकी निदेशक के पदों पर सर्वसम्मति से र्निविरोध चुना गया। बैठक में आगामी सत्र के कराटे के कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गयी और उदयपुर जिले में कराटे के बेहतर विकास पर चर्चा की गयी। अंत में उदयपुर कराटे एसोसिएसन के चैयरमेन रेन्शी हरिश कुमार सांवरिया ने सभी नवनिर्वाचित सदस्यो को बधाई दी और कराटे के बेहतर विकास के लिए प्रोत्साहित किया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *