Header Banner

पुलक सागर के अवतरण दिवस पर अभिषेक एवं शातिधारा

BY — May 11, 2018

उदयपुर। पुलक जनचेतना मंच एवं राष्ट्रीय जैन महिला जागृति मंच द्वारा भारत राष्ट्र गौरव पुलक सागर महाराज के 48 वें अवतरण दिवस पर आज सर्वऋतुविलास स्थित महावीर जैन मंदिर में अभिषेक एवं शांतिधारा के आयोजन किये गये।

मंच के अध्यक्ष सुशील चित्तौड़ा एवं वन्दना लोलावत ने बताया कि आज उपरेाक्त कार्यक्रम के अतिरिक्त मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद फान्दोत एंव बाल चिकित्सालय के चिकित्सक डाॅ.सुशील गोयल द्वारा रोगियों को फल एंव बिस्किट वितरित किये गये। शीघ्र ही मंच द्वारा बाल चिकित्सालय में एक अलमारी भेंट की जायेगी। पुरूष एवं महिला मंच द्वारा अम्बामाता स्थित अंध विद्यालय में भी फल एंव बिस्कट वितरित किये गये। इस अवसर पर अशोक चित्तौड़ा, कमल गदिया, पन्नालाल नागदा, लोकेश लोलावत, विनोद कंठालिया, पुष्पा चित्तौड़ा, मंजू चित्तौड़ा, सीमा फादोन्त, त्रिशला डागलिया सहित अनेक सदस्य मौजूद थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply