Header Banner

सिन्धी समाज के गुरू स्वामी ब्रह्मानन्द आज उदयपुर में

BY — May 14, 2018

उदयपुर। सिन्धी समाज के गुरू प्रेम प्रकाश मण्डल अजमेर के स्वामी ब्रह्मानन्द मंगलवार दोपहर 12 बजे सोभागपुरा ज्योतिनगर स्थित प्रेम प्रकाश मण्डल उदयपुर के उपाध्यक्ष महेन्द्र हेमनानी के निवास पर तीन दिवसीय यात्रा के तहत नीमच से सड़क मार्ग होते हुए पंहुचेंगे।

मण्डल के राधा किशन ने बताया कि महेन्द्र हेमनानी के निवास पर राज्य मंत्री हरीश राजानी, प्रभुदास पाहुजा, प्रतापराय चुघ, नानकराम कस्तुरी, तीरथदास नेभनानी, मुरली राजानी, किशन वाधवानी, सुखरामदास बालचन्दानी, राजेश चुघ सहित प्रेम प्रकाश मण्डल उदयपुर के सभी पदाधिकारी भव्य स्वागत करंेगे।
उन्होंनें बताया कि 15 मई को शाम हिरणमगरी से. 5 स्थित झुलेलाल भवन, 16 को शाम को शक्तिनगर स्थित सनातन मंदिर, 17 कों प्रातः प्रतानपगर स्थित शिवमंदिर तथा 127 को शाम को जवाहर नगर मेंे सत्संग कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। तत्पश्चात समाज के विभिन्न घरांे में जाकर आशीर्वाद प्रदान करेंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply