Header Banner

लेकसिटी समरकेम्प का समापन 3 को

BY — May 31, 2018

सेलिब्रिटी के रूप में डांस प्लस सीरियल फेम अराफात एवं शफात लेंगे भाग

उदयपुर। रिदम इवेन्ट्स एण्ड कोरियोग्राफी व राहना किड्स ज़ी द्वारा 15 मई से शहर के 7 स्थानों पर आयोजित किये जा रहे 20 दिवसीय लेकसिटी समर केम्प का रंगारंग समापन समारोह 3 जून को सुखाड़िया विश्वविद्यालय के विवेकानन्द सभागार में शाम 5 बजे से होगा।

कोरियोग्राफर निदेशक राज व राजीव ने बताया कि यह लगातार तीसरा वर्ष है जब इस प्रकार केम्प का आयोजन शहर में किया जा रहा है। शिविर के दौरान प्रतिभागी डांस, एरोबिक, जुम्बा,मार्शल आर्ट, पावर योगा, गिटार, आर्ट एण्ड क्राफ्ट,पेन्टिंग, मेहन्दी आदि की ट्रेनिंग ले रहे है ताकि भविष्य में सीखी हुई इस कला का व्यावसायिक उपयोग कर सकें। कोरियोग्राफर निदेशक वैभव ने बताया कि समापन समारोह के मुख्य अतिथि प्रवीण रतलिया एवं विशिष्ट अतिथि लाईन प्रोड्यूसर मुकेश माधवानी होंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply