Header Banner

आल इंडिया स्पीड स्केटिंग प्रतियोगिता में डीपीएस के छात्र उत्कृष्ट

BY — June 23, 2018

उदयपुर। सैन्ट्रल पब्लिक स्कूल में आयोजित आल इण्डिया स्पीड स्केटिंग प्रतियोगिता में डीपीएस ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्वर्ण, रजत एवं कास्यं पदकों पर कब्जा जमाया।

प्रशिक्षक पुष्पेन्द्र सिंह ने बताया कि डीपीएस के रणविजय सिंह ने एक रजत व एक कांस्य, यदुराज सिंह ने दो कांस्य, प्रत्युष डांगी ने दो रजत, सरगम पाटीदार ने एक स्वर्ण एक रजत, पार्थ गुप्ता ने दो रजत, आयत बजाज ने दो स्वर्ण, अयान खत्री ने एक कांस्य, मौर्य कटारा ने दो कांस्य दिव्य प्रताप सिंह ने दो स्वर्ण, रायना चैधरी ने दो रजत, अनय ने दो रजत, सूर्यप्रताप सिंह ने दो स्वर्ण परिधि गुप्ता ने दो कांस्य, कृतज्ञ बोर्दिया ने एक स्वर्ण व एक रजत आरोही मुर्डिया ने, सक्षम मौर ने दो कांस्य, दो रजत और रोहन कोठारी ने एक कांस्य, रूद्र चपलोत दो रजत और साहिल भाणावत ने दो स्वर्ण पदक प्राप्त करके विद्यालय का नाम रोशन किया।
उन्होंने बताया कि साथ ही छात्रों ने स्केस्ट पर योग करके रिकाॅर्ड अपने नाम किए। जिसमें अयान खत्री, सरगम पाटीदार पार्थ गुप्ता, आयत बजाज, दिव्य प्रतापसिंह, ऋषि चैधरी, रायना चैधरी, मयूरेश, सूर्यप्रतापसिंह, दिव्यांश मुद्गल, आरोही मूर्डिया, परिधि गुप्ता, कृतज्ञ बोर्दिया, धु्रव पोरवाल, रोहन कोठारी, सक्षम मौर, रूद्र चपलोत और साहिल भाणावत ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन दिया।
विद्यालय आने पर समस्त छात्र-छात्राओं का विद्यालय के प्रो. वाइस चेयरमेन गोविन्द अग्रवाल, प्रभारी प्राचार्य संजय नरवरिया ने आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply