मिस उदयपुर जूही व्यास बनी मिस राजस्थान की फाइनलिस्ट

BY — July 8, 2018

मिस राजस्थान टीम ने किया मिस उदयपुर का पोस्टर लांच
मिस उदयपुर की डायरेक्टर दामिनी शर्मा बनी मिस राजस्थान की ब्रांड अम्बेसेडर

उदयपुर। फैशन स्टार द्वारा आयोजित सितम्बर माह में मिस्टर एण्ड मिस उदयपुर प्रतियोगिता सौ फीट रोड़ स्थित ओपेरा गार्डन में आयोजित की जायेगी। जिसके लिये प्रथ चरण के आडिशन उदयपुर में 4 अगस्त को होंगे। अगस्त में होने वाले मिस्टर एण्ड मिस उदयपुर के आडिशन के लिये आज सभी अतिथियों ने पोस्टर का विमोचन किया।

फैशन स्टार के निदेशक आयुष गुप्ता ने प्रेस वार्ता में बताया कि इस प्रतियोगिता के लिये गांवों की उन प्रतिभाओं को भी चुना जायेगा जहंा की खुबसूरती अब तक छिपी रही है। जिसके लिये डूंगरपुर, बांसवाड़ा, परतापुर,सागवाड़ा,प्रतापगढ़ सहित संभाग के अनेक स्थानों पर आॅडिशन आयोजित प्रतिभाओं का चयन किया जायेगा।
इस अवसर पर प्रतिवर्ष फ्यूजन ग्रुप द्वारा नरिशंत और आईआईइएमआर इंस्टीटयूट ऑफ इवेंट मनेजमेंट के सहयोग से आयोजित होने वाला मिस राजस्थान ब्यूटी पजेंट देश में स्टेट लेवल का सबसे प्रतिष्ठित ब्यूटी कांटेस्ट बन चुका है। ग्रुप के डायरेक्टर योगेश मिश्रा ने बताया कि मिस राजस्थान के लिए विभिन्न ऑडिशन राउंड्स के माध्यम से 28 फाइनलिस्ट को चुना गया है।
उन्होंने बताया कि इस वर्ष राज्य से 2700 लड़कियों ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन करवाया था जिसमें से 1400 गर्ल्स ने ऑडिशन दिया। उदयपुर से मिस उदयपुर रह चुकी जूही व्यास ने मिस राजस्थान के फिनाले में अपनी जगह बनायीं है। मिस उदयपुर के डायरेक्टर आयुष गुप्ता ने बताया कि पिछले 3 वर्षो से लगातार मिस उदयपुर मिस राजस्थान की फाइनलिस्ट के रूप में चुनी जा रही है जो की उदयपुरवासियों के लिए गर्व की बात है।
मिस उदयपुर की डायरेक्टर दामिनी शर्मा बनी मिस राजस्थान की ब्रांड अम्बेसेडर- मिस उदयपुर रह चुकी दामिनी शर्मा को मिस राजसथान प्रतियोगिता का ब्राण्ड अम्बेसडर बनाया गया है।
फ्यूजन ग्रुप की डायरेक्टर निमिशा मिश्रा ने बताया कि रविवार को लेकसिटी मॉल में फैशन स्टार के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में मिस राजस्थान 2017 एवं ग्लोबल सुपर मॉडल इंडिया 2018 सिमरन शर्मा, मिस राजस्थान के डायरेक्टर योगेश मिश्रा,निमिषा मिश्रा, फैशन स्टार से आयुष गुप्ता मिस उदयपुर की डायरेक्टर दामिनी शर्मा, मिस उदयपुर जूही व्यास,दीया मेहता, अक्षिता गुर्जर,रवि कटारा, रवि सेवक व रौनक जैन ने मिस उदयपुर प्रतियोगिता का पोस्टर लांच किया।
डायरेक्टर योगेश मिश्रा ने बताया कि मिस राजस्थान का फिनाले 13 अगस्त में जयपुर के बिरला सभागार में आयोजित होगा। मिस राजस्थान एक रजिस्टर्ड कांटेस्ट है और यहाँ सभी नियमों का पालन किया जाता है. मिलते जुलते नामो से प्रतिभागी भ्रमित न हों।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *