Header Banner

लायंस क्लब अमन का रक्तदान शिविर

BY — August 17, 2018

उदयपुर। लायंस क्लब अमन एवं सरल ब्लड बैंक के साझे में आज भूपालपुरा मठ स्थित सरल ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।

क्लब अध्यक्ष विशाल तापड़िया ने बताया कि इस अवसर पर आयोजित समारोह की मुख्य अतिथि शिक्षाविद् डाॅ. विजयलक्ष्मी चैहान थी। उन्होेंने रक्तदान शिविर आयोजन के लिये क्लब एवं सरल ब्लड बैंक के प्रति आभार ज्ञापित करते हुए कहा कि इससे जरूरतमंदो को समय पर रक्त उपलब्ध हो पायेगा। समारोह में सचिव आदित्य देवल, संयोजक दिनेश कटारिया, सरल ब्लड बैंक के मानद सचिव श्याम एस.संघवी, ब्लड बैंक के अध्यक्ष गणेशलाल जैन,सह सचिव संयम सिंघवी मौजूद थे। शिविर के दौरान आयोजित समारोह में 25 जरूरतमंदो को स्टेशनरी किट प्रदान किये।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply