अंडर-14 क्रिकेट डीपीएस ने जीती

BY — September 8, 2018

उदयपुर। राजकीय माध्यमिक विद्यालय खेमपुरा में आयोजित 63वीं जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता 14 वर्ष के फाईनल मैच में आज दिल्ली पब्लिक स्कूल ने रोमांचक मैच में सेन्ट एन्थनी स्कूल को 8 विकेट्स से हराया।

डीपीएस के खेल प्रशिक्षक गजेन्द्र शर्मा ने बताया कि सेन्ट एन्थनी स्कूल, बलीचा ने निर्धारित 5 ओवर में 38 रन का लक्ष्य दिया जिसे दिल्ली पब्लिक स्कूल के कप्तान जुनैद ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए अंतिम ओवर की आखरी बाॅल पर चैका मारकर अपनी टीम को विजेता बनाया। कप्तान जुनैद को मैच के दौरान किये गये श्रेष्ठ प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए मेन आॅफ द मैच घोषित किया।
छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर विद्यालय के प्रो. वाइस चेयरमेन गोविन्द अग्रवाल, प्राचार्य संजय नरवारिया एवं राजेश धाभाई ने बच्चांे के हार्दिक बधाईयाँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply