सुरक्षा के लिये तीसरी आंख जरूरी : कुंवर राष्ट्रदीप

BY — September 26, 2018

उदयपुर। पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप ने कहा कि सिक्योरिटी कैमरा पुलिस के लिये बहुत मायने रखता है। शहर पर नज़र रखने के लिये अभय कमांड बना रखी है। हिक विज़न की सोच बहुत लम्बी है। जनता मंे इसके लिये जागरूकता बहुत अवश्यक है ताकि पुलिस का कार्य बहुत आसान हो सकें। आने वाले समय में सिक्योरिटी कैमरे को लेकर और अधिक जागरूक होने की जरूरत है।

वे आज हिक विज़न द्वारा होटल रेडिसन ग्रीन में पब्लिक सेफ्टी व सिक्योरिटी सिस्टम पर आयोजित प्रदर्शनी के उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
इस अवसर पर टाई उदयपुर के अध्यक्ष राज सुराणा ने कहा कि जनता सिक्योरिटी के लिये अभी भी उतनी जागरूक नहीं हुई है क्योंकि लोग अपने रहने के लिये करोड़़ों का मकान तो बना लेते है लेकिन सुरक्षा के लिये मकान में कैमरे तक नहीे लगाते है जो कि उनकी सुरक्षा के लिये बहुत जरूरी है। यदि वे कैमरांे के लिये छोटा सा निवेश कर दें तो वे बहुत बड़ेे नुकसान से बच सकते है।
हिक विज़्ान के प्रतिनिधि दीपक वाडेकर ने कहा कि सीसीटीवी कैमरे आज देश की जरूरत बन गयी है। व्यक्ति इन कैमरों को लगाने से न केवल स्वयं की रक्षा करता है वरन् वे कैमरें दूसरों की भी सुरक्षा के साथ-साथ अपराधियों को पकड़़वाने में सहायक होते है। आशीष गुजराती व सोनाली कदम ने बताया कि अब बाजार में सिक्योरिटी कैमरे नवीन आधुनिक तकनीकीयुक्त आ गये है जिसमें चेहरे को देख कर ही व्यक्ति को आॅफिस या मकान में प्रवेश मिल सकता है। प्रारम्भ में कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलन पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप ,राज सुराणा व आईटी पल्स के लिये एसएल तापड़िया ने किया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *