Header Banner

नेशनल लान टेनिस में रजत जीतने पर दीपांकर सम्मानित

BY — September 27, 2018

उदयपुर। डिस्ट्रिक्ट टेनिस एसोसिएशन उदयपुर की ओर से अखिल भारतीय सीनियर्स टेनिस एसोसिएशन की ओर से गत दिनों बड़ौदा में आयोजित नेशनल लान टेनिस की युगल प्रतियोगिता में रजत पदक जीतने पर उदयपुर के दीपंाकर चक्रवर्ती का आज फिल्ड क्लब में आयोजित एक समारोह में सम्मानित किया गया।

उल्ल्खेनीय है कि इस प्रतियोगिता में दीपांकर के सहयोगी मैसूर के के.एन. आर रमेश थे। सम्मान समारोह में फिल्ड क्लब सचिव यशवंत आंचलिया, उपाध्यक्ष उमेश मनवानी,संयुक्त सचिव पंकज कनेरिया सहित एसोसिएशन के पदाधिकारी व लान टेनिस के खिलाड़ी मौजूद थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply