Header Banner

राष्ट्रीय स्ट्रेन्थ लिफ्टिंग में राजस्थान टीम का सराहनीय प्रदर्शन

BY — October 2, 2018

उदयपुर। हरदोई (उत्तरप्रदेश) में हुई 27 वीं राष्ट्रीय सीनियर व मास्टर्स महिला/पुरूष स्ट्रेन्थ लिफ्टिंग प्रतियोगिता सम्पन्न हुई।

प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में राजस्थान टीम के श्रवणलाल ने 69 कि.ग्रा. भार वर्ग में कांस्य पदक, पवन कुमावत ने 85 कि.ग्रा. भार वर्ग में रजत पदक व धीरज पुरोहित ने 115$ कि.ग्रा. भार वर्ग में कांस्य पदक व मास्टर्स वर्ग में 60 कि.ग्रा. भार वर्ग में मांगुसिंह दुदावत ने रजत पदक, 68 कि.ग्रा. भार वर्ग में के. के. कटियार ने स्वर्ण पदक, 85 कि.ग्रा. भार वर्ग में नरेश गोयल ने कांस्य पदक, परमानन्द प्रजापत ने स्वर्ण पदक प्राप्त किये व महिला वर्ग में राजस्थान की चंचल थानवी ने 65 कि.ग्रा. भार वर्ग में कांस्य पदक, तृप्ति शर्मा ने 72 किग्रा भार वर्ग में कांस्य पदक, भव्य जैन ने 80 किग्रा भार वर्ग में रजत पदक प्राप्त कर राजस्थान टीम के खिलाड़ियों ने गौरव बढ़ाया। पुरूष टीम के मैनेजर व कोच चन्द्रेश सोनी ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मुख्य निर्णायक की भूमिका भी निभाई। महिला टीम की मैनेजर किरण थी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply