Header Banner

धर्म की ताकत पर शक न करें: शास्त्रतिलक

BY — October 29, 2018

उदयपुर। युवा प्रवचनकार मुनिश्री शास्त्रतिलक विजय महाराज ने कहा कि धर्म की ताकत पर कभी भी शक नहीं करनी चाहिए। दुनिया में जो कुछ भी अच्छा दिखता है वो सब धर्म का प्रभाव है।

वे आज हिरणमगरी से. 4 स्थित शंातिनाथ जिनालय में आयोजित धर्मसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि दुनिया में जितनी शांति है वह धर्म के कारण ही संभव हुई है। जिस परिवार,समाज, नगर,गांव में धर्म आता है उस हर स्थान की बाह्य एंव आन्तरिक उन्नति होती है, इसलिए मनुष्य भव प्राप्त करके हमें जीवन में धर्म ही करना चाहिए। यह जानकारी श्री जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक जिनालय समिति सेक्टर-4 के अध्यक्ष सुशील कुमार बांठिया ने बताया कि इससे पूर्व मुनिश्री की निश्रा में प्रभु भक्ति के अठारह अभिषेक किये गये।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply