Header Banner

पेसिफिक अन्तरमहाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता

BY — November 4, 2018

पेसिफिक विश्वविद्यालय के फैकल्टी आॅफ मैनेजमेन्ट के तत्वावधान में अन्तरमहाविद्यालयी पेसिफिक क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच विश्वविद्यालय मैदान पर हुआ।

प्रतियोगिता के समापन समारोह के दौरान पेसिफिक बी.एड. काॅलेज के निदेशक डा. खेल शंकर व्यास, फैकल्टी आॅफ इंजीनियरिंग के डीन, पीयुष जावरिया, पेसिफिक काॅलेज आॅफ फिजिकल एज्युकेशन के प्रिन्सीपल डा. जोगेन्द्र सिंह, डा. ब्रजकिशोर, डा. सीमा गुर्जर, अभिनव शर्मा एवं अन्य फैकल्टी सदस्य तथा अतिथि उपस्थित थे। समारोह में विजेता व उपविजेता टीम को फैकल्टी आॅफ मैनेजमेन्ट कि डीन प्रो. महिमा बिड़ला द्वारा ट्राॅफी और सर्टीफिकेट देकर सम्मानित किया गया। इस छह दिवसीय प्रतियोगिता के दौरान विश्वविद्यालय के विभिन्न काॅलेजों से 16 टीमों के 240 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता का फाइनल मैच फैकल्टी आॅफ इंजीनियरिंग और पेसिफिक काॅलेज आॅफ फिजिकल एण्ड एज्युकेशन के मध्य हुआ। फैकल्टी आॅफ मैनेजमेन्ट के खेल निदेशक चन्द्रेश सोनी ने जानकारी दी कि प्रतियोगिता में आज के फाइनल मैच में फैकल्टी आॅफ इंजीनियरिंग और पेसिफिक काॅलेज आॅफ फिजिकल एण्ड एज्युकेशन के मध्य खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए फैकल्टी आॅफ इंजीनियरिंग ने 20 ओवर मेें 103 रन का लक्ष्य रखा जवाब में पेसिफिक काॅलेज आॅफ फिजिकल एण्ड एज्युकेशन ने 18.3 ओवर मेें ही 104 रन विजय रहीं। जिसमें रवि कुमार ने 4 ओवर में 4 विकिट एवं 17 रन कि बल्लेबाजी की उन्हें मैन आॅफ दी मैच का खिताब जीता। समापन समारोह कार्यक्रम संचालन डा. सुभाष शर्मा ने किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply