Header Banner

स्वेटर खरीद शिक्षिकाओं ने बालिकाओं को पहनाये

BY — December 4, 2018

उदयपुर। बढ़ती सर्दी में जब विद्यालय की कुछ बालिकाओ को बिना स्वेटर आते देखा तो राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय बेदला की शिक्षिकाओं ने निश्चय किया कि वे इन्हें स्वेटर उपलब्ध करवाएगी। तुरंत सभी ने अपना अपना आर्थिक योगदान दिया और स्वेटर खरीद लिए।

मंगलवार को मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी , शिवजी गौड़ एवं जिला शिक्षा अधिकारी ( मुख्यालय) नरेश चंद्र डांगी के मुख्यआतिथ्य में अध्यापिकाओं ने तीस बालिकाओं को ये स्वेटर पहनाये। प्रधानाचार्या बीना नाहर ने बताया कि विद्यालय स्टाफ की यह अनूठी पहल है। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रथम विनोद सनाढ्य एवं द्वितीय अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी विनोद शर्मा भी उपस्थित थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply