Header Banner

उदयपुर सीए शाखा ने पुलवामा के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

BY — February 16, 2019

उदयपुर। आईसीएआई की उदयपुर शाखा ने आज पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजली देने के लिये हिरणमगरी से. 14 स्थित सीए भवन से लेकर सीए सर्किल तक शांति मार्च निकाल कर श्रृद्धांजली दी।

अध्यक्ष सीए पंकज जैन ने बताया कि शाखा का वार्षिकोत्सव एवं सांस्कृतिक संध्या को स्थगित कर सीए सदस्यों, उनके परिवारजन तथा सीए सदस्यों द्वारा सीए भवन से सीए सर्कल तक शांति प्रिय मार्च निकाला गया, जिसमें 250 से अधिक सीए सदस्य, 100 से अधिक सीए स्टूडेंट तथा परिवारजन शामिल हुए।
इस अवसर पर सभी सीए सदस्यों एवं स्टूडेंट तथा उनके परिवार जन द्वारा सीए सर्कल पर तिरंगा फहराया, राष्ट्गान गा कर शहीद जवानों के छाया चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रृद्धांजली दी गयी। सभी सीए सदस्यों ने इस आतंकी हमले की घोर निंदा करते हुए सरकार से उचित कार्यवाही की मांग की है। शहीद हुए वीर जवानों के परिवार के लिए सीए सदस्यों द्वारा आर्थिक सहयोग दिया गया, जिसे प्रधानमंत्री राहत कोष के जमा करवाया जाएगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply