बड़गांव में धूमधाम से हुई शिव-बालाजी मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा

BY — February 22, 2019

अवधेशानन्द महाराज के सानिध्य में हुआ भव्य आयोजन
उदयपुर। शहर के समीप बड़गांव के प्रेमनगर में शुक्रवार को मन कामेश्वर महादेव व मंशापूर्ण हनुमान मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा सूरजकुण्ड के बाल ब्रह्मचारी एवं पूजनीय अवधेशानन्द महाराज के सानिध्य में हुई।

तीन दिवसीय कार्यक्रम के अंतिम दिन अभिजीत मुहुर्त में हवन की पूर्णाहूति के पश्चात, ध्वजादण्ड कलश स्थापना की गई। इसके बाद विधि विधान से शेर-नांदी, भगवान शिव के साथ मां पार्वती, गजानंदजी व कार्तिकेय स्वामी तथा मंशापूर्ण हनुमानजी की स्थापना की गई। विविध आयोजनो के दौरान क्षेत्रवासियों ने अपनी इच्छानुसार बोली लगाकर इस आयोजन को सफल बनाया। कार्यक्रम के पश्चात महाप्रसादी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संत ज्ञानानंदजी, सुभाषनंदजी, ज्वालानाथ जी के सानिध्य में आचार्य जगदीश श्रीमाली ने सम्पन्न करवाया। कार्यक्रम में गांव के अलावा आसपास के वरिष्ठ नागरिक, संतजन, महिलाओं-बच्चों सहित युवाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *