Header Banner

जिंक देगा जावर के ग्रामीण युवाओं को रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण

BY — February 23, 2019

हिन्दुस्तान जिंक,जावर माइन्स के ग्रामीण विकास कार्यक्रम के अन्तर्गत, ग्रामीण बेरोजगार युवाओं को तकनीकी प्रषिक्षण देकर रोजगारोन्मुख बनाने के लिए जावर के आस-पास के युवाओं की बैठक रखी गई ।

ग्रामीण संस्थान केन्द्र पर आयोजित इस वार्ता मंे टाटा स्ट्राइव टीम ने कुल 42 युवाओं के साथ बातचीत की । इस अवसर पर 18-20 आययुवर्ग के ग्रामीण युवाओं ने अपने-अपने अभिरूचि वाले प्रषिक्षण के बारे में जानकारी ली जिसमें युवाओं के लिए तकनीकी एवं गैर तकनीकी प्रषिक्षण का मूल्याकंन किया गया । जिससे स्थानीय जावर क्षेत्र में ही युवाओं के लिए प्रषिक्षण केन्द्र की शुरूआत की जा सके ।
सीएसआर टीम जावर से अरूणा चीता,षुभम गुप्ता और नैरूति संघवी ने उपस्थित युवाओं को आगे बढ़कर प्रषिक्षण लेकर हुनरमंद होने के लिए प्रोत्साहित किया ।
उल्लेखनीय है कि हिन्दुस्तान जिंक जावर माइन्स द्वारा ग्रामीण युवा जो कि 10वीं के पश्चात् आगे अध्ययन नहीं कर रहे है उनके लिए कई रोजगारोन्मुख प्रषिक्षण कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है । जिसमें प्रति तीन माह में गाॅंव-गाॅंव जाकर 18-20 वर्ष के युवाओं का चयन कर इस प्रषिक्षण से जोड़ा जा रहा है ताकि तकनीकी प्रषिक्षण से दक्ष युवा अपने रोजगार को सुनिष्चित कर परिवार की आय बढ़ा सके और समाज की मुख्य धारा से जुए़ पाए । इस बैठक में जावर के आस-पास के चणावदा,कानपूर,टीड़ी,अमरपुरा,सिंघटवाड़ा,देवपुरा,कृष्णपुरा,पाड़ला एवं सरसिया के ग्रामीण युवाओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया ।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply