सुहालका संगिनी का शपथग्रहण समारोह

BY — February 23, 2019

उदयपुर। सुहालका संगिनी महिला मण्डल का शपथग्रहण समारोह आज हिरणमगरी से. 14 स्थित सुहालका भवन में आयोजित किया गया।

मुख्य अतिथि लोकेश्वरी राठौड़ थी। विशिष्ठ अतिथि मनोहर सुहालका ने नवगठित कार्यकारिणी की अध्यक्ष तरूणा सुहालका, सचिव तृप्ति सुहालका, कोषाध्यक्ष विजयश्री सुहालका, मुख्य सलाहकार भावना सुहालका, कार्यकारी अध्यक्षा संगीता सुहालका, उपाध्यक्ष यशंवत सुहालका को पद की शपथ दिलाई।
संरक्षक सुनीता सहालका ने मण्डल के 10 वर्ष पूर्ण होने पर इस दौरान किये गये सेवा कार्यो की जानकारी दी। समारोह में ऐसी पंाच महिलाओं का सम्मान किया गया जिनके पति असामयिक निधन होने पर नौकरी करते हुए उन्होंने अपने परिवार का लालन-पोषण कर अपने बच्चों की पढ़ाई लिखाई पूरी करायी। पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मी सुहालका ने मण्डल की ओर से 11000 रूपयें की नगद राशि जूली सुहालका के बच्चों को अध्ययन के लिये दी। मण्डल की ओर से आगे भी इस प्रकार के कार्य करने के लिये सभी को आश्वस्त किया गया। संचालन सुर्यप्रकाश सुहालका ने किया। अंत में सचिव तृप्ति द्वारा आभार ज्ञापित किया गया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *