उदयपुर। माहेश्वरी महिला उदयपुर जिला व माहेश्वरी महिला गौरव के संयुक्त तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अनूठी पहल करते हुए आज नीमज माता मंदिर प्रंागण में मोमबत्ती जला कर शहीदों को श्रृद्धांजली दी गई।
इस मौके पर पुलवामा मे शहीद हुए वीर सैनिकों की याद मे मोमबत्ती जलाकर उन्हंे भी श्रद्धांजलि दी गई व वीरांगनाओं की कुर्बानी को याद करते हुए नमन किया गया। कार्यक्रम मे कौशल्या गट्टानी के साथ जनक बांगड़, कविता बल्दवा, सरिता न्याती, अंकिता मंत्री,आरती न्याती, श्रीमती छापरवाल, भगवती कोगटा,नीमा देवपुरा सहित कार्यकारिणी के सभी सदस्याएं मौजूद थी।
doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.


© Udaipur News : latest news, social news, crime news 2026. All rights reserved.
