नीरजा मोदी स्कूल में फेंटेसी वल्र्ड कार्निवल आज से

BY — March 15, 2019

उदयपुर। चित्रकूट नगर स्थित नीरजा मोदी स्कूल में 16 मार्च से दो दिवसीय फेंटेसी वल्र्ड कार्निवल आयोजित किया जायेगा।

स्कूल में निःशुल्क होने वाले कार्निवल में 2 से 12 वर्ष तक के बच्चे संगीत, नृत्य, आर्ट, क्राफ्ट से संबंधित विभिन्न गतिविधियों में भाग लेंगे। प्रतिभागी बच्चों को कई आकर्षक गिफ्ट भी दिये जायेंगे। कार्टून कैरेक्टर्स के जरिये उन्हें कहानियाँ बताई जायेगी। क्रिएटिव आर्ट के तहत क्ले माॅडल बनाना सीखाया जायेगा। विज्ञान और गणित की बारिकियों को समझाने के लिये एनीमेशन तकनीक का प्रयोग कर बच्चों को इन विषयों के प्रति आकर्षण पैदा किया जायेगा। बच्चों को कई प्रोजेक्टस, कलाकृतियां बनवाई जायेंगी जिन्हें वे अपने साथ बाद में घर भी ले जा सकेंगे।
कार्निवल में विभिन्न गतिविधियों का संचालन करने के लिये जयपुर से एनएमएस जयपुर की प्रिंसिपल इंदु दुबे के नेतृत्व में 20 एक्सपर्ट टीचर्स का विशेष दल पंहुच चुका है। बच्चों के मनोविज्ञान को समझते हुये कार्निवाल में विविध सांस्कृतिक गतिविधियाँ भी होगी। कार्निवाल में कार्निवाल में क्राउन मेकिंग, ड्रेगन मेकिंग, ज्वेलरी बाॅक्स मेकिंग जैसी कई क्राफ्ट मेकिंग एक्टिविटी के साथ पपेट शो का भी आयोजन होगा जो बच्चों के लिये एक आकर्षण का विषय रहेगा। कार्निवल में अभिभावकों को हाई टेक टीचिंग प्रणाली के बारे में बताया जायेगा।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *