Header Banner

सर्व समाज का गणगौर उत्सव सम्पन्न

BY — April 9, 2019

उदयपुर। सर्व समाज का तीन दिवसीय गणगौर उत्सव आज ओरियन्टल पैलेस रिसोर्ट में कौशल्या गटट्ानी एवं श्रद्धा गट्टानी के सानिध्य में सम्पन्न हुआ।
आशा नरानीवाल ने बताया कि प्र्रथम दिन ईसर-गणगौर की बारात निकाली गयी और सेव रे सजाये गये।

महिलाओें ने गणगौर के गीतों पर नृत्य किये। दूसरे दिन सिजा रे पर सभी महिलाओं ने मेहन्दी की रस्म निभायी। इस रस्म में युवतियों से लेकर बुजुर्ग महिलाओं तक ने भाग लिया। तीसरे और अंतिम दिन आज महिलाआंें ने ईसर-गणगौर की पूजा कर उद्यापन किया। इस अवसर पर कौशल्या गट्टानी, श्रद्धा गटट्ानी,जनक बांगड़,आश नरानीवाल, मंजू गांधी, कविता बल्दवा, रीमा सोमानी सहित अन्य समाजों के अध्यक्ष,सचिव मौजूद थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply