Header Banner

बालिकाएं सीख रही आत्मरक्षा प्रणाली

BY — May 29, 2019

धार्मिक संस्कार शिविर जारी
उदयपुर। श्री जैनाचार्य देवेन्द्र महिला संस्थान द्वारा देवेन्द्र धाम मार्डन काम्पलेक्स में चल रहे 12 दिवसीय धार्मिक संस्कार शिविर में बच्चें कूडो प्रशिक्षक राजकुमार मेनारिया से आत्मरक्षा प्रणाली के गुर सीख रही है।

संस्थान अध्यक्ष डा. सुधा भण्डारी ने बताया कि शिविर में राजकुमार मेनारिया ने बालक-बालिकाओं को आत्मरक्षा हेतु कूडो खेल की बेसिक प्रणाली सिखायी ताकि बालिकाएं संकट के समय उनका उपयोग कर अपनी रक्षा कर सकें। महामंत्री ममता रांका ने बताया कि शिविर में शिविरार्थी इसके अलावा ध्यान योग, प्राणायाम, योगासन, प्रतिक्रमण, भक्तामर, कहानियंा, धार्मिक खेल, धार्मिक संस्कार शिक्षा, भजन, गीत, रंगोली, पेपर क्राफ्ट, एम्ब्राईडरी, ज्वैलरी, ड्राईंग, आइसक्रीम स्टीक, फ्लावर पाॅट, डांस क्लासेस, कव्वाली, नाटक, स्वास्थ्य जांच, प्रतियोगिताएं आदि का नियमित अभ्यास भी कर रहे है। इन्दिरा चोर्डिया भी बच्चों को नियमित अभ्यास करा रही है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply