Header Banner

ट्रूली इंडिया, सीपीएस व सोजतिया ने जीते अपने मैच

BY — July 14, 2019

उदयपुर: पेसिफिक विश्वविद्यालय व वंडर सीमेंट क्रिकेट एकेडमी के संयुक्त तत्वाधान में पेसिफिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स मैदान पर खेले गए पी पी एल ट्रॉफी के तहत आज खेले गए मैचों में ट्रूली इंडिया ने सोजतिया ग्रुप को 4 विकेट से, सी पी एस ने क्रिकेट अमेरिका को 6 विकेट से व जेनिया होटेल्स ने सोजतिया ग्रुप को 51 रनों से हराकर अपने मैच जीते।

पहले मैच में सोजतिया ग्रुप की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अनिरुद्ध सिंह के 69 व विश्वास चोबीसा के 31 रनों की मदद से 159 रन बनाए। ट्रूली इंडिया के एलिस जाफर व रवेश ने 2-2 विकेट लिए। जवाब में ट्रूली इंडिया की टीम ने आवश्यक रन 6 विकेट खोकर बना लिए। उसकी तरफ से मनीष सुथार ने तेज तरार पारी खेलते हुए 60 रन बनाए, इसके अलावा टीपू शेख ने 29 रनों का योगदान दिया। मनीष सुथार को मेन आफ द मैच व अनिरुद्ध सिंह को वैलयुबल प्लयेर ऑफ द मैच घोषित किया गया। आज खेले गए दूसरे मैच में क्रिकेट अमेरिका की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निशांत शर्मा के 59 रनों की मदद से 148 रन बनाए। जवाब में सी पी एस की टीम ने आवश्यक रन 4 विकेट खोकर बना लिए। उसकी तरफ से समर्पित जोशी ने धुआधार बल्लेबाजी करते हुए 82 रनों की नाबाद पारी खेलते हुए अपनी टीम को विजय दिलाई। समर्पित को मेन आफ द मैच व निशांत शर्मा को वैलयुबल प्लयेर ऑफ द मैच घोषित किया गया।आज के आखरी मैच में जेनिया की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 148 रन बनाए। उसकी तरफ से निखिल सचदेव ने 48 रनों का योगदान किया। अनिरुद्ध सिंह ने 3 विकेट लिए। जवाब में सोजतिया की टीम 123 ही बना सकी। उसकी तरफ से प्रेम मेहरा ने 66 रनों का योगदान दिया। जेनीया के विश्वजीत भाटी व दर्पण कुमावत ने 3 -3 विकेट लिए। दर्पण कुमावत को मेन आफ द मैच व प्रेम मेहरा को वैलयुबल प्लयेर ऑफ द मैच घोषित किया गया। तीनो मैचों के पुरस्कार पी पी एल के चेयरमैन मनोज चौधरी व आयोजक सचिव यशवंत पालीवालने प्रदान किए।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply