उदयपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल, उदयपुर के कक्षा 12वीं के छात्र पलाश बारबर का भारतीय फुटबाॅल टीम (अण्डर-18) में चयन हुआ। यह दो दिवसीय चयन प्रक्रिया बरकतुल्ला विश्वविद्यालय, होशंगाबाद रोड़ भोपाल में 4 व 5 अगस्त 2019 को प्रातः 9 बजे से प्रारम्भ होगी। पलाश उदयपुर के प्रथम फुटबाॅल खिलाड़ी है जो स्कूल गेम्स फेडरेशन आॅफ इण्डिया फुटबाॅल टीम के लिए चयनित हुए है।
उक्त चयन प्रक्रिया में उत्कृष्ट प्रदर्शन के पश्चात् पलाश इण्डोनेशिया में होने वाली 47वीं एशियन स्कूल्स फुटबाॅल चैम्पियनशिप-2019 में अपने देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। विद्यालय के प्रो. वाइस चेयरमेन गोविन्द अग्रवाल, प्राचार्य संजय नरवरिया, प्रधानाध्यापक राजेश धाभाई, प्रधानाध्यापिका शालिनी सिंह ने पलाश को हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।














