Header Banner

ब्यूटीशियनों ने जाना एडवान्स मेकअप की कला

BY — July 23, 2019

उदयपुर। मेकअप करना भी एक कला है और उस कला में यदि एडवान्स मेकअप और जुड़ जाये तो मेकअप कराने वाले का चेहरा चमक जाता है।

यह कहना था अंतर्राष्ट्रीय मेकअप आर्टिस्ट दुबई की जागृति सोलंकी का। वे आज सौ फीट रोड़ स्थित अशोका पैलेस में कनिष्का मेक ओवर स्टूडियों एण्ड ब्यूटी केयर की ओर से आयोजित संभाग स्तरीय दो दिवसीय ब्यूटी वर्कशाॅप में बोल रही थी। वर्कशाॅप में उन्होंने भाग लेने वाले संभाग के 60 से अधिक ब्यूटीशियनों के सामनें माॅडल पर लाइव एडवान्स मेकअप करके उसकी विधि बतायी।
कनिष्का मेक आॅवर की पूजा राणा ने बताया कि सभी प्रतिभागियों को दो दिन में बेसिक से लेकर एडवान्स मेकअप की पूर्ण जानकारी दी गईं। कार्यशाला में प्रतिभागियों को एचडी,थ्रीडी,एयरब्रश,मेकअप विद एचडी इफेक्ट,एडवान्स,ब्राजिलियन आई मेकअप,स्मोकी आईज़,उमरे ब्राॅज,ग्लिटरी आईज़ की जानकारी दी। कार्यशाला में उदयपुुर, डूंगरपुर, खेरवाड़ा,कांकरोली,डबोक के मेकअप आर्टिस्ट ने भाग लिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply