Header Banner

एमबीबीएस के नए एकेडमिक सत्र का आगाज

BY — September 3, 2019

उदयपुर। भीलों का बेदला प्रतापपुरा स्थित पेर्सििफक मेडिकल काॅलेज एण्ड हाॅस्पीटल के नए अकादमिक सत्र का आज गणेष चतुर्थी के षुभ अवसर पर विधिवत आगाज हुआ। इस दौरान नव आगंतुक छात्र छात्राओं का पारंपरिक रीति रिवाज के अनुसार कुमकुंम का टीका लगाकर स्वागत किया गया।

नए अकादमिक सत्र की विधिवत शुरूआत में संस्थान के चेयरमैन राहुल अग्रवाल एवं प्रीति अग्रवाल ने छात्र छात्राओं का अभिनंदन किया और उन्हें कामयाब चिकित्सक बन समाज के हर वर्ग की सेवा करने का संकल्प दिलाया। इस मौके पर पेर्सििफक मेडिकल विष्वविधालय के वाइस चाॅसलर डाॅ. डीपी अग्रवाल और पीएमसीएच के प्रिसिंपल एवं नियत्रंक डाॅ. एपी गुप्ता ने काॅलेज के एमबीबीएस सत्र 2019-20 के प्रथम वर्ष के इन विद्यार्थियो को संस्थान में मौजूद विष्वस्तरीय तकनीकों और अत्याधुनिक सुविधाओ के बारे में जानकारी दी साथ ही उन्हें सामाजिक सरोकारो के निर्वहन की संस्थान की सनातन पंरपरा से भी रूबरू कराया।
क्रार्यक्रम के दौरान मेडिकल काॅलेज के डीन, डायरेक्टर्स और विभागाध्यक्षों ने विधार्थियो को षपथ दिलाई कि मेडिकल की पढाई पूरी करने के बाद वे ना केवल एक कुषल चिकित्सक बनेंगे बल्कि भगवान की तरह पूजे जाने वाले इस पेषें का और ज्यादा भरोसा आम नागरिकों में पैदा करेगें। इस दौरान मेडिकल काॅलेज के समस्त स्टाफ सहित नव आगन्तुक विधार्थियो के अभिभावक भी मौजूद रहे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply