Header Banner

पेसिफिक में अन्तरमहाविद्यालयी कवितापाठ व डिबेट

BY — September 5, 2019

पेसिफिक विश्वविद्यालय के फैकल्टी आफ मैनेजमेन्ट में शिक्षक दिवस पर अन्तर महाविद्यालयी कविता-पाठ एवं डिबेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दोनों प्रतियोगिताओं में नगर के बी.एन. पी.जी. गल्र्स महाविद्यालय, मीरा कन्या महाविद्यालय आदि अनेक महाविद्यालय तथा पेसिफिक विश्वविद्यालय से सम्बद्ध सभी काॅलेजों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

डीन प्रो. महिमा बिड़ला ने बताया कि एमबीए महाविद्यालय में समय-समय पर आयोजित होने वाली गतिविधियों के अन्तर्गत महाविद्यालय के साफ्ट स्किल्स डवलपमेन्ट सेल द्वारा इन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
पेसिफिक पोएट्री क्लब कि संयोजिका डा. पल्लवी मेहता ने बताया कि क्लब द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर ‘माई टीचर‘ थीम पर कविता-पाठ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें 12 महाविद्यालयों के 42 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इसी प्रकार डिबेट क्लब के संयोजक उदित वाष्र्णेय ने जानकारी दी कि डिबेट प्रतियोगिता ‘यूज आॅफ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इन टीचिंग – बेन आॅर बून’ विषय पर आयोजित हुई। प्रतियोगिता में 11 काॅलेजों के 34 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक डा. राहुल व्यास थे। प्रतियोगिता में डिबेट में सेजल ओझा एवं शिवांगी राय व मनीष डेम्बला एवं अक्षिता सिंघवी तथा कविता में रजत कुमार भूतड़ा व कुलबीर सिंह क्रमशः प्रथम व द्वितीय रहे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply