Header Banner

जिलास्तरीय विद्यालयी तैराकी में साई के तैराकों का दबदबा

BY — September 7, 2019

उदयपुर। जिला स्तरीय विद्यालयी तैराकी में साई के तैराकों ने 111 मैडल जीते जिसमे 46 गोल्ड, 45 रजत एवं 20 कांस्य पदक शामिल हैं। 3 गोल्ड के साथ व्यक्तिगत चेम्पियनशिप जीतने वाले तैराकों में हर्षवर्धन सिंह शक्तावत, दिनेश गायरी, तेजेन्द्र सिंह चौधरी, सुदर्शन सिंह चौहान तथा छात्रा में वसुंधरा सिंह चौहान, गुनताश कौर, कीर्ति टांक शामिल हैं।

भारतीय खेल प्राधिकरण “साई” के वरिष्ठ तैराकी प्रशिक्षक दिलीप सिंह चौहान ने बताया कि छात्र वर्ग 14 वर्ष में युग चेलानी, चिन्मय शर्मा, मोहित शामिल हैं। छात्रा वर्ग 14 वर्ष में शौर्या राणावत, चार्वी शर्मा रहे। अंडर 14 वर्षीय छात्र/ छात्रा राज्यस्तरीय तैराकी प्रतियोगिता जोधपुर में होगी जिसमें RNT के 16 तैराक भाग लेंगे। अंडर 17/19 वर्षीय छात्र/छात्रा राज्यस्तरीय तैराकी प्रतियोगिता कोटा में आयोजित होगी जिसमें RNT के 14 तैराक भाग लेंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply