Header Banner

उदयपुर में दिन दहाड़े बैंक डकैती

BY — September 16, 2019

बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर 19 लाख रूपए लूटे
उदयपुर। शहर के प्रतापनगर थानांतर्गत मादड़ी इंडस्ट्रीयल एरिया स्थित पंजाब नेशनल बैंक में सोमवार दोपहर बदमाश पिस्टल की नोंक पर करीब 19 लाख रूपए लूट ले गए। बदमाश कैंपर गाड़ी से बैंक तक आए और पिस्टल दिखाते हुए बैंक में घुस गए। 5 से अधिक बदमाशों ने बैंक डकैती को अंजाम दिया। जो हाथ लगा, समेटा और फरार हो गए।

सूचना पर डीएसपी राजीव जोशी, प्रतापनगर थानाधिकारी विवेक सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें बदमाश बैंक में लूट करते दिखाई दे रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाश दोपहर करीब 1 बजकर 40 मिनट 23 सेकंड पर बैंक में घुसे। घुसते ही कर्मचारियों को पिस्टल दिखाते हुए कैश देने को कहा। बैंक के फ्रंट काउंटर से जितनी राशि मिली वह लूट कर ले गए।
19 लाख लूटे : जानकारी के अनुसार बदमाश बैंक में घुसे तो हड़बड़ाहट और जल्दबाजी में उन्हें जो कैश सामने मिला, वह समेट लिया। बैंक में उस समय करीब 35 लाख रूपए रखे थे, लेकिन बदमाश 19 लाख रूपए ही ले जा सके। बैंक मैनेजर और कर्मचारियों ने समझदारी दिखायी और बदमाशों को भनक नहीं लगने दी कि बैंक में अभी और भी रूपए रखे हैं।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply